Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद को लिखवाया विवादित ढांचा, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद को लिखवाया विवादित ढांचा, 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट में मंगलवार को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद की सफेदी और सफाई को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने अपने आदेश में मस्जिद को 'विवादित ढांचा' लिखा।

by Akhand Pratap Singh
04/03/2025
Sambhal Masjid Case

Sambhal Masjid Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट में मंगलवार को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद की सफेदी और सफाई को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने अपने आदेश में मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ लिखा। यह शब्द हिंदू पक्ष के वकील हरि शंकर जैन की मांग पर जोड़ा गया। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने कोर्ट स्टेनो को आदेश में ‘विवादित ढांचा’ लिखने का निर्देश दिया। यूपी सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनी हुई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी जिसमें मस्जिद कमेटी की अर्जी पर बहस होगी।

ASI रिपोर्ट को खारिज हो- मस्जिद कमेटी

सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराई और इसे खारिज करने की मांग की। मस्जिद कमेटी का कहना है कि ASI को केवल संरक्षक (गार्जियन) के रूप में काम करना चाहिए.. मालिक की तरह नहीं। इसके अलावा मस्जिद कमेटी ने रमजान के मद्देनजर मस्जिद की सफेदी और सफाई की अनुमति मांगी।

ASI के वकील ने कहा कि मस्जिद में सफेदी की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन सफाई कराई जा सकती है। पिछली सुनवाई में ASI ने कोर्ट को बताया था कि मस्जिद परिसर की सफाई कराई जा सकती है लेकिन सफेदी की जरूरत नहीं दिखती।

RELATED NEWS

No Content Available

कैसे बढ़ा शाही जामा मस्जिद पर विवाद?

संभल की शाही जामा मस्जिद (Sambhal Masjid Case) को लेकर विवाद तब बढ़ा जब कुछ पक्षों ने दावा किया कि इसका निर्माण एक ऐतिहासिक हरिहर मंदिर के ऊपर किया गया था। 24 नवंबर, 2024 को अदालत ने मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इस दौरान हुई हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: सपा सांसद के स्कूल में नकल.. पकड़े जाने पर एसडीएम से अभद्रता, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ट ने पहले ASI को मस्जिद परिसर की सफाई करने का आदेश दिया था लेकिन रमजान से पहले सफेदी करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही तीन सदस्यीय ASI टीम को मस्जिद का निरीक्षण कर उसकी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था।

10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले में 10 मार्च को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई होगी जहां मस्जिद कमेटी की अर्जी पर विचार किया जाएगा। अदालत यह तय करेगी कि सफेदी की अनुमति दी जाए या नहीं और ASI की रिपोर्ट को मान्यता दी जाए या उसे खारिज किया जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bihar

Bihar Politics: नीतीश-तेजस्वी की इशारों वाली बात पर गरमाई सियासत, आज सदन में आमने-सामने होगा 'टकराव'

IND vs AUS : ‘लीक’ हो गया टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का पर्चा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मौका

IND vs AUS : ‘लीक’ हो गया टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का पर्चा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मौका

Kerala : जाने माने किडनी के डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, फार्महाउस में मिला शव जानिए क्या है पूरा मामला

Kerala : जाने माने किडनी के डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, फार्महाउस में मिला शव जानिए क्या है पूरा मामला

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026

LATEST

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

कौन हैं वृंदावन के 19 साल के शाश्वत आचार्य महाराज? जिनके अनोखे अंदाज़ की दीवानी हो रही नई पीढ़ी

November 2, 2026
Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

Diwali Adulterated Sweets: दिवाली पर मिठाइयों में बढ़ रहा मिलावट का खतरा, महंगे पनीर की शुद्धता पर उठ रहे सवाल

November 2, 2026
Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ  कैद

Nepal Crash : एवरेस्ट के पास आसमान में टकराए दो हेलीकॉप्टर? खौफनाक मौत का मंजर VIDEO में हुआ कैद

November 2, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India