Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » नोएडा » नोएडा में रईसजादे की लेम्बोर्गिनी ने मजदूरों को कुचला, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिए निकली पुलिस

नोएडा में रईसजादे की लेम्बोर्गिनी ने मजदूरों को कुचला, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिए निकली पुलिस

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे ने अब तूल पकड़ लिया है।

by Akhand Pratap Singh
31/03/2025
Noida Car Accident

Noida Car Accident: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 में रविवार शाम एक तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे ने अब तूल पकड़ लिया है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त कार मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को जब्त कर लिया है। अब थाना सेक्टर-126 पुलिस मृदुल तिवारी को बुलाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय गाड़ी किसकी अनुमति से चलाई जा रही थी और इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

मृदुल तिवारी कौन हैं?

मृदुल तिवारी नोएडा के सुपरनोवा अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने कॉमेडी वीडियो के लिए मशहूर हैं और उनके यूट्यूब चैनल ‘द मृदुल’ पर करीब 19 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके 35 लाख फॉलोअर हैं। मृदुल के परिवार के कई सदस्य भी यूट्यूबर हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनका इस हादसे से कोई सीधा संबंध है या नहीं।

RELATED NEWS

No Content Available

टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा

हादसे का मुख्य आरोपी दीपक (Noida Car Accident) राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है और दिल्ली-एनसीआर में कार ब्रोकर का काम करता है। जांच में सामने आया कि दीपक टेस्ट ड्राइव के लिए मृदुल की लैंबोर्गिनी लेकर निकला था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने दावा किया कि गाड़ी में खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

मजदूरों की हालत में सुधार

हादसे में घायल दोनों मजदूर, रविदास और रामभू कुमार छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर (Noida Car Accident) बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। मजदूरों ने बताया कि कार इतनी तेज थी कि उनके पास भागने का मौका भी नहीं मिला। एक मजदूर ने कहा, “कार ने कई लोगों को टक्कर मारी, लेकिन हमें सबसे ज्यादा चोट आई।”

यह भी पढ़े: Lucknow News: ईदगाह जाने से रोके जाने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- क्या इमरजेंसी है?

“कोई मर गया इधर?” – दीपक

हादसे (Noida Car Accident) के बाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीपक कार से बाहर निकलकर स्थानीय लोगों से पूछता नजर आ रहा है, “कोई मर गया इधर?” वीडियो में एक व्यक्ति दीपक से सवाल करता है कि क्या उसे पता है कि यहां कितने लोग मरे हैं जिसके जवाब में दीपक का यह सवाल लोगों को हैरान कर गया। भीड़ में से किसी ने “पुलिस को बुलाओ” कहते हुए आवाज भी लगाई। इस वीडियो ने घटना को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है।

कहा और कैसे हुई घटना?

हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे सेक्टर-94 के चरखा राउंडअबाउट के पास हुआ। तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने एक निर्माणाधीन इमारत के पास फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर गाड़ी के टुकड़े बिखरे पड़े थे और सड़क पर हादसे के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। सेक्टर-126 थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया, “दो मजदूर घायल हुए हैं, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनकी हालत स्थिर है और पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। चालक दीपक अजमेर का निवासी है और कार पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है।”

हादसे के बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर मौजूद मजदूरों की टोली अपने रोजमर्रा के काम में जुट गई है। मामूली चोट वाले मजदूर छुट्टी पर हैं जबकि बाकी काम पर लौट आए हैं। एक मजदूर ने कैमरे पर कहा, “कार इतनी तेज थी कि हमें संभलने का मौका ही नहीं मिला।”

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस अब इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। मृदुल तिवारी से पूछताछ के बाद यह साफ हो पाएगा कि हादसे के पीछे लापरवाही थी या कोई तकनीकी खराबी। सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसी लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल में जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। इस हादसे के बाद मृदुल तिवारी और उनके परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lashkar financier

Lashkar financier killed: ईद के दिन कराची में गूंजीं गोलियां! हाफिज सईद के खास का काम तमाम, लश्कर को फंडिंग करने वाला ढेर

Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस हिरासत में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पुलिस स्टेशन पर हमला

Banking rules changes

Banking rules changes: कल से देश भर में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव... LPG , UPI और... जानिए बैंक बैलेंस से जुड़े ये नियम

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India