Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » नोएडा » Uttar Pradesh को दो नए एयरपोर्ट की सौगात, पश्चिम और पूर्वांचल को जोड़ने वाली हवाई सेवाएं कब से होगी शुरू

Uttar Pradesh को दो नए एयरपोर्ट की सौगात, पश्चिम और पूर्वांचल को जोड़ने वाली हवाई सेवाएं कब से होगी शुरू

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अप्रैल 2025 से उड़ानें शुरू करेगा। दिसंबर 2024 में पहली टेस्ट फ्लाइट हो चुकी है। यहां से 25 घरेलू और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलेंगी। कुशीनगर एयरपोर्ट को भी उड़ान योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

by SYED BUSHRA
04/02/2025
Noida International Airport flights

Noida International Airport flights : उत्तर प्रदेश में हवाई सफर और आसान होने वाला है। दो नए एयरपोर्ट, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कुशीनगर एयरपोर्ट,जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू करने वाले हैं। केंद्र सरकार ने संसद में इस पर बड़ा अपडेट दिया है।

जेवर एयरपोर्ट कब से शुरू होगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग तैयार है। अप्रैल 2025 से यहां से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। दिसंबर 2024 में इस एयरपोर्ट पर पहली टेस्ट फ्लाइट भी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी कंपनियां यहां से अपनी उड़ानें शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है और यहां से देश के कई बड़े शहरों के लिए उड़ानें मिलेंगी। लखनऊ, अहमदाबाद, वाराणसी, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी मिलेंगी ज्यूरिख, सिंगापुर और दुबई के लिए।

RELATED NEWS

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

August 18, 2026
Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

August 12, 2026

कुशीनगर एयरपोर्ट की स्थिति क्या है

पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर एयरपोर्ट को भी उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत विकसित किया जा रहा है। इससे इस इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को सस्ती हवाई सेवाएं मिलेंगी। फिलहाल सरकार इसके लिए अंतिम तैयारियां कर रही है।

जेवर एयरपोर्ट की खास बातें

जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। इसमें दो कार्गो सेवाएं, 25 घरेलू उड़ानें और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन दिसंबर 2024 में तैयार हो चुका है। इसके बाद, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड डीजीसीए से लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी। 17 अप्रैल 2025 से यहां से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।

डिजाइन में भारतीय संस्कृति की झलक

जेवर एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। टर्मिनल बिल्डिंग की सीढ़ियां बनारस के घाटों की तरह बनाई गई हैं। छत का डिजाइन गंगा नदी की लहरों से प्रेरित है। खिड़कियों और प्रांगण को पुरानी हवेलियों की शैली में बनाया गया है।

इसके अलावा, यात्रियों के लिए 5 स्टार होटल भी तैयार किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

यूपी को मिलेगा बड़ा फायदा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कुशीनगर एयरपोर्ट शुरू होने से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी। लोगों को बेहतर और सस्ती हवाई सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, इन एयरपोर्ट्स से प्रदेश में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Noida Development: 1300 एकड़ में मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

August 18, 2026
Jewar Airport Waterlogging

Heavy Rain: तेज बारिश में जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग बनी तालाब, वीडियो ने बढ़ाई ड्रेनेज पर चिंता

August 12, 2026
Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

Farmers Honoured: जेवर एयरपोर्ट ने बदली तस्वीर,सपनों को लगे पंख , पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे किसानों का CM ने किया सम्मान,

June 15, 2026
: Noida International Airport Flights

Noida International Airport : UP मे खुला नया हवाई दरवाजा, जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, विकास और निवेश को मिलेगा बड़ा बल

June 15, 2026
Jewar Airport

‘जेवर एयरपोर्ट’ की सुरक्षा में सेंध! ₹15 लाख के केबल चोरी, साइट इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

December 4, 2025
Jewar Airport

Jewar Airport के नाम पर बड़ा प्लॉट घोटाला! टप्पल की Expressway Residency में करोड़ों की ठगी, प्रशासन चुप

June 22, 2025
Jewar Airport

Jewar Airport के पास बनेगा भव्य रीक्रिएशनल हब, 2500 एकड़ में होंगे विश्वस्तरीय मनोरंजन केंद्र

May 20, 2025
Jewar Airport

Jewar Airport News: विदेशी निवेशकों को भाया योगी का विकास मॉडल, जेवर एयरपोर्ट को बताया सुनहरा भविष्य

March 10, 2025
Jewar airport

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट से इन राज्यों के लिए सुपर कनेक्टिविटी, यमुना अथॉरिटी की बैठक में अहम प्रस्ताव पास

March 4, 2025
Uttar Pradesh

CM योगी ने किया ऐलान..अप्रैल 2025 में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, किसानों को होगा फायदा

December 20, 2024
Next Post
Delhi Dehradun Expressway

Delhi Dehradun Expressway: अब और तेज होगी यात्रा! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का 3.4 KM हिस्सा चालू

akhilesh yadav

आंकड़े क्यों दबाए, छुपाए और मिटाए गए? महाकुंभ भगदड़ पर संसद में गरजे Akhilesh Yadav

Prayagraj Kumbh 2025 fake news and police actio

Prayagraj : महाकुंभ में सोशल मीडिया पर फर्ज़ी खबरें फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, मौनी अमावस्या पर भगदड़ की झूठी खबरों पर हुई FIR

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India