शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Noida News: 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, शादी के एक महीने बाद मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

नोएडा में 24 वर्षीय नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। शादी करीब एक महीने पहले हुई थी। पति ने डिप्रेशन और इलाज की बात कही, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026
in नोएडा
Noida Newlywed Woman Death
Share on FacebookShare on Twitter

Noida Newlywed Woman Death: नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पति मंथन धीमान के साथ सोसाइटी के लिली टावर में फ्लैट नंबर 1602 में किराये के फ्लैट में रह रही थी। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जुलाई में हुई शादी

कामिनी की शादी मंथन धीमान से इसी साल 11 जुलाई को हुई थी। यानी शादी को अभी करीब एक महीना ही हुआ था। कामिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी, जबकि उसका पति देहरादून का रहने वाला बताया गया है। शादी के बाद दोनों नोएडा की डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रहने लगे थे। कामिनी पहले बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। मंथन एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करता है।

RELATED NEWS

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

सितम्बर 25, 2026
Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

सितम्बर 18, 2026

डिप्रेशन की बात

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पति ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद यानी डिप्रेशन में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने जब इलाज से जुड़े दस्तावेज मांगे तो तत्काल कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके। घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

मायके वालों का आरोप

कामिनी की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके मायके वाले नोएडा पहुंचे। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए। मायके पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पति और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में आत्महत्या, मानसिक तनाव और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags: Crime NewsNOida NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Raj Kalpana Travels Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Next Post
Sawan Shivratri Jalabhishek Muhurat

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय

Firozabad Nagar Panchayat Chairperson

Chairperson Removed: फिरोजाबाद में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई, कोर्ट के आदेश पर शासन की कार्रवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In