नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस और डांसर में से एक हैं। नोरा के डांस मूव्स पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। क्या पता है नोरा को बॉलीवुड की दिलबर गर्ल कहा जाता है लेकिन एक बात बताये आपको एक समय ऐसा भी था जब नोरा का दिल भी किसी ने तोड़ा था। वैसे तो नोरा फतेही बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं। लेकिन इस बारे में नोरा ने खुद बताया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नोरा ने अपनी जिंदगी की ये बड़ी सच्चाई बताई
नोरा फतेही इस समय डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ को होस्ट कर रही हैं। शो के फिनाले में श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा के गाने ‘बड़ा पछताओगे’ पर परफॉर्म किया था। इस दौरान नोरा इमोशनल हो गईं और उन्होंने अपनी जिंदगी की ये बड़ी सच्चाई बताई।
मैं गाने के साथ कनेक्ट कर पा रही थी
श्रीति झा का डांस देखने के बाद जब नोरा से पूछा कि नोरा आपको परफॉर्मेंस कैसी लगी तो वो उस समय भावुक हो गयी। और नोरा कहती हैं कि ‘उस समय (जब ये गाना शूट हुआ था ) तब मेरे लिए एक पर्सनल सिचुएशन हो रही थी और जो मैं गाने के साथ कनेक्ट कर पा रही थी और मैं वो इमोशन लेकर आई थी सेट पर साथ ही मैंने परफॉर्म किया”। और यहाँ तक परफॉर्मेंस के दौरान नोरा की आंखों में आंसू भी थे।
ऐसा दूसरी बार हुआ है
ऐसा दूसरी बार हुआ है जबनोरा ने खुलकर इस बारे में बात की। इससे पहले भी नोरा ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वो दो महीने तक डिप्रेशन में चली गई थीं और उनके लिए ये समय बेहद मुश्किल समय रहा था। लेकिन नोरा किसके साथ रिलेशन में थीं इस बारे में नोरा ने कोई खुलासा नहीं किया है।