ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की गूंज चारों और हो रही है। शुक्रवार की रात का अंधेरा लोगों की आखों से निकलने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में इस हादसे की कई जानकारियां सामने आ रही है। वहीं इस बीच ऐसी जानकार सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दौरा करेन का फैसला किया है। इसी के साथ पहले घटनास्थल पर जाकर दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक इस मामले में मृतकों की संख्या 238 पहुंच चुकी है और 900 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी हादसे की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसी के साथ राहत बचाव के लिए सेना को भी दुर्घटनास्थल पर उतार दिया गया है।
बता दें की इस हादसे में कई नेताओं ने अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडिशा ट्रेन हादसे में कई लोगों की मृत्यु हुई। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बाला सोरजिला अस्पताल पहुंचे।
जानाकारी के लिए बता दें की इस ट्रेन हादसे में कई रूट को बदल दिया गया है। कई ट्रोनों को रद्द कर दिया गया है, रद्द हुई ट्रेनों की जानकारी देते हुए आपको बता दें की इसमें 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2 जून, 2023, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल यात्रा, 12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, -20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस, 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस और 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
बंगाल के अधिक लोग थे सवार
इस दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार अधिक यात्री पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे है, जिसे लेकर के बंगाल सरकार ओड़िशा सरकार के साथ लगातार संपर्क में रहने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी मुख्य सचिव के साथ बैठक की और हालात की जानकारी ली। जिसकी जानकारी में मुख्य सचीव का कहना है कि बड़ी संख्या में प्रदेश के यात्री भी हैं। दुर्घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।