आप किसी भी एड्रेस का रास्ता जानने के लिए क्या करते हैं। अपने स्मार्टफोन को निकालते है और Google Maps पर उस लोकेशन को सर्च करते हैं। एक एंड्रॉयड यूजर तो गूगल मैप्स ही ओपन करता है। Google Maps की ये आदत आपको इसके दबदबे का एहसास कराने के लिए काफी है।
Ola तैयार कर रही देसी मैप
मगर किसी ने गूगल मैप्स को चुनौती देना का फैसला किया है। दरअसल देसी कंपनी Ola अपना नेविगेशन सिस्मट लॉन्च करने जा रही है। आपने कभी Ola का स्कूटर यूज किया हो, तो उस पर आपको Google Maps की जगह कंपनी का अपना नेविगेशन सिस्टम मिलता है। हालांकि, ये नेविगेशन Map My India के डेटा पर निर्भर करता है। लेकिन जल्द ही इसकी जरूरत नहीं होगी।
Ola Maps की एक झलक
आपको बता दें कि Ola ने अब फुल-फ्लेज्ड अपना नेविगेशन सिस्टम तैयार लाने की बात कही है। वहीं कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने Ola Maps की एक झलक दिखाते हुए एक पोस्ट किया है। जिसमें आप मैप के स्क्रीनव्यू को देख सकते हैं।
उन्होंने लिखा कि ‘अपने Ola Maps को टेस्ट करते हुए! Ola ऐप्स और हमारी वीइकल्स में अगले कुछ महीनों में ही Ola Maps आ जाएगा।’
उन्होंने बताया कि ‘हम उनके लिए इसका एक API भी बना रहे हैं। जो वर्ल्ड क्लास मैप का इस्तेमाल भारत के लिए अपने ऐप्स में करना चाहते हैं।’ भाविश अग्रवाल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Ola Maps की सर्विस फिलहाल Ola इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर लाइव है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसे अपने दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर जोड़ सकती है।