नई दिल्ली: एक मां के लिए उसका बच्चा सबकुछ होता है। अगर दुनिया में कोई होता है जो बिना किसी स्वार्थ के आपको प्यार दे रहा है तो वह केवल एक मां हो सकती है। जरा सोचिए उस माँ पर क्या बीत रही होगी, जिसे पता चले कि उसका बेटा बीमारी से मर रहा है। ऐसा ही मामला सामने आया है ब्रिटेन से, जहां जन्म के आठ हफ्ते बाद ही उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया। आज उसका कुछ महीनों का बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। बच्चे को बीमार देख महिला इस हद तक टूट गई कि वह बेटे के जिंदा होने के बाद भी उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है।
बीमार है बच्चा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूके की 28 वर्षीय जेड जॉन्स का बेटा जन्म के आठ हफ्ते बाद बुरी तरह से बीमार हो गया। बाद में मां को पता चला कि उसके बेटे के दिल में छेद है। अगर समय पर हार्ट ट्रांसप्लांट नहीं हुआ तो वह नहीं बचेगा। अपने बच्चे की ऐसी हालत देखकर महिला पूरी तरह से टूट गई है। अब उसे इंतजार है तो वो है ऑर्गन डोनर का, लेकिन मिल नहीं रहा।
महिला ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। बच्चे को एलवीएडी सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन यह अस्थाई है। जब लुई तीन हफ्ते का था तब से ही उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चार दिन बाद लुई की तबीयत और खराब होने लगी। इसके साथ ही लुई को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इस दौरान पता चला कि लुई एंटरोवायरस से जूझ रहा था। जैसे ही इस बारे में महिला को पता चला उसकी हालत बिगड़ती चली गई। महिला को कई बार कार्डियक अरेस्ट भी आया। डॉक्टर्स ने भी महिला को बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांटेशन के अलावा बच्चे को बचाने का कोई ऑप्शन नहीं है। अब महिला अपने बच्चे के लिए डोनर ढूंढ रही है।
मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार