नई दिल्ली: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद हर दिन इस मामले में नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस गोलीकांड के बाद सलमान के घर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले के बाद सलमान खान और उनके परिवार से मिले थे। इस दौरान उन्होंने खान परिवार को आश्वासन देते हुए कहा था। सरकार पूरी तरह से आपके साथ है।
अब इस मामले में आए नए अपडेट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने हरियाणा से एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए इस संदिग्ध का नाम अभी नहीं बताया गया है। फायरिंग कांड को लेकर मुंबई पुलिस इस शख्स से पूछताछ करने में लगी हुई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के मामले में अभी तक की गई पूछताछ में शख्स ने बताया है, कि उसी ने मुख्य आरोपी विक्की और सागर को फायरिंग करने के लिए 1 लाख रुपये दिए थे। इतना ही नहीं इसके बाद और भी पैसे देने का वादा किया गया था।
ये भी पढ़ें :- शिल्पा शेट्टी के पति Raj Kundra फंसे ईडी के शिकंजे में!
पूछताछ में पता चला है। यह शख्स लॉरेंस बिश्नोई के अमेरिका में बैठे भाई अनमोल बिश्नोई के टच में था। सलमान खान (Salman Khan) का बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट है, जिसमें वह रहते हैं। इसी फ्लैट पर रविवार के दिन 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग के बाद आसपास के इलाको में डर का माहौल बन गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम विक्की गुप्ता 24 और सागर पाल 21 है। दोनों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है।