उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को बुधवार शाम यानी आज मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली आज पहुंचेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी। आज शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान नेताजी को ये पुरस्कार दिया जाएगा।
बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। तभी भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार का एलान हआ था। इस दौरान नेताओं को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ था। इसमें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, मणिपुर में बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह, कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा शामिल थे।
केंद्र सरकार ने सपा संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरनोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया था। गौरतलब है कि बीते साल 10 अक्टूबर को नेताजी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था।