PM Modi: “मोदी हटाओ देश बचाओ” दिल्ली में जगह-जगह चस्पा किए गए पोस्टर, पुलिस ने लिया एक्शन, 100 FIR और 6 लोग गिरफ्तार

Delhi PM Modi Offensive Poster: दिल्ली में अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में करीब 100 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं लिखा था, इसलिए कार्रवाई बड़े पैमाने पर हो रही है। वहीं 2000 हजार पोस्टर दीवारों से हटाए गए, जबकि 2000 हजार जब्त किए गए हैं। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार जिनमें 2 प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं। इन पोस्टरों पर लिखा था- “मोदी हटाओ देश बचाओ”।

वहीं दोनों ने पोस्टरों ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस का नाम नही लिखा था। आम आदमी पार्टी ने इस पर तंज किया है कि दिल्ली में तानाशाही शिखर पर पहुंच गई है। आप ने ट्वीट किया- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है!! इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर क्यों?

50 हजार पोस्टर छापने का मिला था आर्डर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ऐसे 50 हजार पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था। शनिवार देर रात और सोमवार सुबह तड़के पोस्टर चिपकाते थे। इस मामले में सेंट्रल डिस्ट्रीक्ट में 2 एफआईआर हुई और तीन गिरफ्तारी हुई हैं। इसमें गाड़ी का ड्राइवर पप्पू, जिसमें पोस्टर थे उसको गिरफ्तार किया गया। गाड़ी के मालिक विष्णु शर्मा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही नारायणा से प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया।

जानिए दिल्ली में कहा कितनी FIR

-नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में 2 FIR
-नार्थ डिस्ट्रिक्ट में 6 FIR
-शाहदरा डिस्ट्रिक्ट में 9 FIR
-नार्थ वेस्ट जिले में 12 FIR दर्ज हुई हैं.नई दिल्ली, साउथ वेस्ट, रोहिणी, आउटर जिले जैसे इलाके में कोई FIR दर्ज नहीं हुई.

बता दें कि दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई जमानती धाराओं में हुई थी, इसलिए सभी गिरफ्तार लोगों को जमानत मिल गई है.

Exit mobile version