लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित देर रात पुलिस ने एक लाख के इनामिया बदमाश इमरान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। बदमाश की पुलिस कई माह से तालाश कर रही थी। मृतक के पास पुलिस ने पिस्टल, कारतूस सहित एक बाइक बरामद की हैं। बदमाश द्धारा चलाई गई गोली से एसएचओ भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी शामली जनपद के सोंटा रसूलपुर गांव निवासी बदमाश इमरान किसी वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून-अम्बाला हाइवे पर अपने एक अन्य साथी के साथ आया हुआ था। सटीक सूचना पर गागलहेड़ी पुलिस टीम ने ने थाना सरसावा पुलिस के साथ मिलकर बदमाश की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा, जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में फायर किए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश इमरान मारा गया। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी गागलहेड़ी भी गोली लगने से घायल हो गए। मृतक बदमाश
करीब 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि इमरान ने रविवार को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में बाइक लूटकर फरार हुआ था। इमरान की तालाश पुलिस कर रही थी। सटीक सूचना पर उसे घेर लिया गया और मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। बताया जा रहा है कि मृतक इमरान महताब का साथी था, जो हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल 32 बोर और 18 खोखा और 10 जिंदा कारतूस समेत एक लूटी गई बाइक भी बरामद की हैं। एनकाउंटर के दौरान घायल हुए थाना प्रभारी को इलाज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इमरान लूट और डकैती जैसे कई मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी रखा था।
पुलिस के मुताबिक मारा गया बदमाश राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाता था। इमरान अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। इमरान को बाइक लुटेरा के नाम से भी जाना जाता था। रविवार को इमरान ने बाइक लूटी थी। इमरान कईबार जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगता। पिछले कई माह से वह फरार चल था। पुलिस की टीमें बदमाश की तालाश में जुटी थीं।