गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी विधायक अतुल प्रधान को बागपत पुलिस ने रोका

सहारनपुर में आयोजित गुर्जर गौरव यात्रा में शामिल होने जा रहे समाजवादी विधायक अतुल प्रधान को बागपत पुलिस ने रोक लिया। सीओ और इंस्पेक्टर ने अतुल प्रधान से सहारनपुर ना जाने का आग्रह किया। लेकिन जब अतुल प्रधान जाने की जिद्द पर अड गए तो पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। विधायक अतुल को डीटेन करने के दौरान उनके समर्थकों की पुलिस के साथ धक्का मुक्के भी हुई। पुलिस ने अतुल प्रधान को जब सहारनपुर नहीं जाने दिया तो अतुल प्रधान बागपत में ही दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए और जाने की मांग करने लगे।

क्या बोले अतुल प्रधान?

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि सहारनपुर में गुर्जर गोरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए उन्हें और उनके समर्थकों को न्योता मिला था। उसी में शामिल होने वो सहारनपुर जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वह बागपत पहुंचे तो बागपत सीओ और इंस्पेक्टर ने उन्हें दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रोक लिया और उनके साथ बदसुलूकी भी की।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version