नई दिल्ली। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Instagram अब अपने उपयोगकर्ताओं को उनके फ़ीड पर political content नहीं दिखाएगा। इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह उन खातों से राजनीतिक सामग्री की सक्रिय रूप से अनुशंसा नहीं करेगा, जिन्हें उपयोगकर्ता पहले से फ़ॉलो नहीं करते हैं। यह नियम इंस्टाग्राम की नई ऐप Threads पर भी लागू होगा। यूजर वहां भी उस तरह के राजनीतिक कंटेन्ट नहीं देख पाएंगे जिसे उन्होंने फॉलो नही किया है।
क्या है पूरी खबर
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी Instagram ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम चाहते हैं कि इंस्टाग्राम और Threads हर किसी के लिए एक शानदार अनुभव बनें इसलिए यूजर यदि राजनीतिक सामग्री पोस्ट करने वाले खातों को फॉलो करने का निर्णय लेते हैं, तो हम यूजर और पोस्ट के बीच में नहीं आएंगे। लेकिन वहीं अगर कोई यूजर सक्रिय रूप से राजनीतिक सामग्री की अनुशंसा नहीं करना चाहता हैं उसे उस तरीके का कंटेन्ट नही दिखाया जाएगा। यूजर को सिर्फ वही दिखाया जाएगा जो वो देखना चाहता हैं। ऐसे खातों से जिन्हें यूजर फ़ॉलो नहीं करते हैं उसकी अनुसंसा नही की जाएगी। हालांकि जो यूजर ऐसे कंटेन्ट के पक्ष में होंगे उन्हें दोनों ऐप के लिए एक सेटिंग जोड़ राजनीतिक सामग्री की अनुशंसाएं देखने के लिए विकल्प चुन सकते हैं। इंस्टा के हिसाब से ही वही नियंत्रण बाद में फेसबुक पर भी लागू हो जाएगा।
पहले भी हो चुका है प्रयास
गौरतलब है कि Instagram अपने फ़ीड में political content को संभावित रूप से कानून, चुनाव या सामाजिक विषयों जैसी चीजों से संबंधित विषय के रूप में परिभाषित करता है। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर एक पोस्ट में लिखा, हमारा लक्ष्य लोगों की राजनीतिक सामग्री के साथ बातचीत करने की क्षमता को संरक्षित करना है , साथ ही इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना है। राजनीतिक सामग्री की अनुशंसा बंद करने की अद्यतन नीति इंस्टाग्राम के एक्सप्लोर, रील्स, इन-फ़ीड अनुशंसाओं और सुझाए गए उपयोगकर्ताओं सहित क्षेत्रों पर लागू होती है। उन्होंने कहा कि मेटा पहले से ही फेसबुक सहित अपने सभी सोशल ऐप्स पर राजनीतिक सामग्री को प्राथमिकता नहीं दे रहा है।
लोगों के पास Instagram पर कंटेन्ट चुनने की आजादी होगी
मोसेरी ने कहा कि लोगों ने हमें बताया है कि वे कम राजनीतिक सामग्री देखना चाहते हैं , इसलिए हमने पिछले कुछ वर्षों में फेसबुक पर राजनीतिक सामग्री की मात्रा को कम करने के लिए अपने दृष्टिकोण में सुधार करने का काम किया हैं। इसमें राजनेताओं के अकाउंट भी शामिल हैं। इसके साथ साथ लोगों को सोशल मीडिया पर अब चुनने की आजादी होगी।