सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PM Modi Rally: शीशमहल का जिक्र कर पीएम नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार, ‘कट्टर बेईमान है आप-दा वालों की सरकार’

PM Narendra Modi's rally in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक विहार की रैली में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

by Vinod
जनवरी 5, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी अखाड़े में उतर चुके हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो रही है तो अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक विहार की रैली में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। शीशमहल का जिक्र करते हुए उन्होंने आप सरकार को कट्टर बेईमान बताया।

आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब दिल्ली के लोग कोविड से जूझ रहे थे। जब दिल्ली की पब्लिक ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रही थी। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपने शीशमहल के निर्माण करवाने में लगा था। भारी भरकम रकम से इन लोगों ने अपने शीशमहल को बनवाया। यही इनकी सच्चाई है। इन्हें दिल्ली के लोगों की कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहा है। आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। आप-दा वालों ने दिल्ली के बजाए खुद का विकास किया। जनता के पैसे का बंदरबाट किया। अब फिर झूठ को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026
आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

जून 25, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली वाले बेईमानों को सत्ता से बाहर करेंगे और यहां पर कमल खिलाने वाले हैं। मैं दिल्ली बीजेपी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के हर कार्यकर्ता से मिलिए, उन्हें आने वर्षों के लिए बीजेपी के संकल्प से परिचित कराइए। ये बीजेपी ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है। हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं जिसमें भारत की विरासत का विराट स्वरूप दिखे।

लेकिन आप-दा वालों के कारनामे बेहिसाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली नई वैश्विक व्यवस्थाओं का सेंटर हो। ये तब ही हो सकता है जब केंद्र और राज्य, दोनों में बीजेपी सरकार काम करे। पीएम ने कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, दिल्ली पर आप-दा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं। इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने कैग रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं।

हार सामने देखकर बौखलाए आप-दा वाले

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, ये तब होता है जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ठा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झूठ फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की बीजेपी सरकार ही कर रही है। आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। आप-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है… दिल्ली के लोगों को दंड मिलना।

वो किसी ’आप-दा’ से कम नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, दिल्ली के भविष्य के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी ’आप-दा’ से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है, आप-दा नहीं सहेंगे… बदल के रहेंगे। पीएम ने कहा कि अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास बीजेपी पर है। बीजेपी पर ये विश्वास इसलिए है, क्योंकि बीजेपी सुशासन लाने वाली पार्टी है, बीजेपी सेवाभाव से काम करने वाली पार्टी है, बीजेपी सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है।

Tags: Delhi Assembly Elections 2025PM Narendra ModiPM Narendra Modi's rally
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post
Pakistan

कर्ज लेकर घी खाने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, विश्व बैंक से मांगे 20 अरब डॉलर

CM Yogi

CM Yogi explosive move: यूपी में युवाओं के लिए 10 लाख रोजगार, ब्याज-मुक्त लोन से मिलेगा लाभ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist