• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

कौन है ‘गुरिल्ला युद्ध’ का ‘रचयिता’ नारायण सिंह, जिसने पिस्टल के जरिए सुखबीर बादल पर किया अटैक

Deadly attack on Sukhbir Singh Badal पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नारायण सिंह ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, दर्ज हैं दर्जनभर से अधिक केस।

by Vinod
December 4, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राजनीति, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Deadly attack on Sukhbir Singh Badal पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नारायण सिंह नाम के शख्स ने उन पर पिस्टल से फायरिंग की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से सुखबीर बादल को बचाया और खालिस्तानी प्रेमी गुरिल्ला वार के रचयिता को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के गोल्डन टेंपल में धार्मिक सजा काट रहे हैं। वह गोल्डन टेंपल के एंट्री गेट पर पहरेदारी कर रहे थे, उसी समय उन पर जानलेवा हमला हुआ। पकड़ा गया आरोपी नारायण सिंह दल खासला का सदस्य है। उस पर यूएपीए के तहत मामला भी दर्ज था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के गोल्डन टेंपल में धार्मिक सजा काट रहे हैं। वह दरबार साहिब परिसर में बुधवार की सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच जब सेवा (पहरेदारी) कर रहे थे। सुबह करीब 9ः30 बजे नारायण सिंह सुखबीर बादल के नजदीक पहुंचा और पिस्तौल का मुंह बादल की तरफ कर दिया। पिस्टल निकालते हुए टास्क फोर्स के एक कर्मी ने नारायण सिंह को देख लिया तथा अविलंब उसे उसे रोकने के लिए उसकी तरफ लपका। इतने में गोली चल गई जो मिस फायर हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से बादल को बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। जानलेवा हमले में सुखबीर सिंह बादल को कोई चोट नहीं आई। अकाली दल की तरफ से बताया गया है कि, आरोपी नारायण सिंह चौरा डेरा बाबा नानक में चौरा बाजार कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का भाई है। नरेंद्र सिंह कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी हैं।

Related posts

Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

August 20, 2025
: chief election commissioner removal process india

constitutions ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है कौन सी खास सुरक्षा ,विपक्ष का उन्हें हटाना क्यों है मुश्किल? विस्तार से समझें

August 20, 2025

पाकिस्तान जा चुका है नारायण सिंह

हमलावर हमलावर नारायण सिंह चौरा प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। हमलावर 1984 में पाकिस्तान गया था और खालिस्तानी आतंकवाद को पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी तस्करी में मदद कर रहा था। पाकिस्तान में रहते हुए उसने ’गुरिल्ला युद्ध’ और ’देशद्रोही’ पर एक किताब भी लिखी थी। नारायण सिंह चौड़ा बुड़ैल जेल ब्रेक मामले का भी आरोपी है। नारायण सिंह चौड़ा कथित तौर पर अकाल फेडरेशन और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से भी जुड़ा है। पंजाब के दो जिलों में यूएपीए में था वांटेड नारायण सिंह चौरा को 28 फरवरी, 2013 में तरनतारन जिले के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने साल 2018 में उसे जमानत दी थी।

नारायण सिंह पर दर्जनभर से अधिक एफआईआर

नारायण सिंह चौरा के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हमलावर पर ये भी आरोप है कि उसने 8 मई, 2010 में अमृतसर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में विस्फोट भी किया था। नारायण सिंह के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भिओरा और जगतार सिंह तारा समेत प्रमुख आतंकवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। वो इनसे जेल में जाकर मुलाकात भी कर चुका है। हाल ही में नारायण सिंह को अमृतसर में पंजाब स्टेट की स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा था। सूत्र बताते हैं कि नारायण का पाकिस्तान खूफिया एजेंसी आईएसआई से भी गहरे संबंध हैं। नारायण सिंह के भाई का नाम नरेंद्र सिंह हैं, जो कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी हैं।

सजा काट रहे सुखबीर सिंह बादल

सुखबीर सिंह बादल और उनकी कैबिनेट के खिलाफ अकाल तख्त ने दोष साबित किया है। आरोप है कि बादल ने ईशनिंदा के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की। इसके लिए बादल ने राम रहीम के खिलाफ शिकायत वापस लेने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कार्रवाई भी नहीं की और संगत के पैसे से राजनीतिक विज्ञापन दिलवाया था। साथ ही डीजीपी सुमेध सैनी की नियुक्ति को धार्मिक रूप से गुनाह करार दिया है। जिस पर सिख समाज की ’सुप्रीम अदालत’ यानी श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई है। वो गुरुद्वारे में सेवादारी करेंगे। बर्तन धोएंगे और पहरेदारी भी करेंगे।

Tags: attack on Sukhbir Singh BadalNarayan SinghPunjab Newspunjab policeSukhbir Singh Badal
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Maharashtra New CM Live: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार पहुंचे राजभवन, कल शाम 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Next Post

गाजीपुर बॉर्डर पर जाम से बढ़ी हलचल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प तो राहुल गांधी के खिलाफ हुई नारेबाजी

Vinod

Vinod

Next Post
Ghazipur Border

गाजीपुर बॉर्डर पर जाम से बढ़ी हलचल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प तो राहुल गांधी के खिलाफ हुई नारेबाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version