नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी ख़बर सामने आई है। पॉपुलर तमिल एक्टर डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) का शुक्रवार यानी 29 मार्च की रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया है। सीने में अचानक हुए तेज दर्द के बाद एक्टर को चेन्नई के कोट्टीवक्कम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान ही डेनियल बालाजी ने दम तोड़ दिया।
अपने करियर में डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) ने कई सफल फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया। इसी के चलते वह अपने फैंस के बीच निगेटिव किरदार निभाए जाने के लिए जाने जाते थे। अपने फिल्मी करियर में डेनियल बालाजी ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, जिनमें ममूटी, कमल हासन और मोहनलाल समेत और भी कई बड़े स्टार्स रहे। यूं अचानक हमेशा-हमेशा के लिए दुनिय छोड़ कर चले जाना उनके फैंस को बेहद दुखी कर रहा है।
डेनियल बालाजी (Daniel Balaji) के निधन बाद आज यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें, डेनियल बालाजी का असली नाम टी.सी बालाजी था, लेकिन साउथ सिनेमा में उन्हें डेनियल बालाजी के नाम से जाना जाता था।
ये भी पढ़ें :- यूके राइडर Anurag Dobhal ने मां को गिफ्ट की करोड़ों की प्रॉपर्टी, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप!
वहीं बात अगर उनके करियर को लेकर करें तो, उन्होंने साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन की फिल्म मरुधनायगम के जरिए बतौर यूनिट प्रोडक्शन काम करना शुरु किया था। इसके अलावा चिट्ठी नाम के एक सीरियल में भी डेनियल ने काम किया था। वहीं मलयालम सिनेमा में उन्होंने साल 2004 में आई ममूटी की फिल्म ब्लैक से अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट किया था।