पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने मिसाल कायम की है। दरअसल 34 वर्षीय गर्भवती भारतीय महिला पुर्तगाल आई थी। इस दौरान टूरिस्ट महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई मौत। जिसके कुछ घंटों बाद ही देश की स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। महिला 31 सप्ताह की गर्भवती थी।
आपको बता दें दिल का दौरा पड़ने की वजह से महिला को राजधानी लिस्बन के अस्पताल में जाया गया। लेकिन अस्पताल में बेड खाली नहीं था इसलिए महिला को दूसरी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इस दौरान महिला की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह इस पद के लायक नहीं है। जिसके बाद उनके इस्तीफे को प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने स्वीकार कर लिया। यही नहीं टेमिडो के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के दोनों सेक्रेटरीज एंटोनियो लैकेर्डा सेल्स और मारिया डी फातिमा फोंसेका ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
15 सितंबर को होगा स्वास्थ्य मंत्री का चुनाव
इसी बीच प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्वीट कर कहा कि वह टेमिडो द्वारा किए गए सभी खासकर कोविड-19 से लड़ाई के दौरान किए गए कामों के लिए उनके आभारी हैं। इस दौरान उन्होंने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जारी सुधार को आगे भी बरकरार रखने का वादा किया
हालांकि जानकारी मिली है कि नए स्वास्थ्य मंत्री के चुनाव होने तक टेमिडो अपने पद पर बनी रहेंगी। वहीं नए मंत्री का चुनाव 15 सितंबर को होने वाली मंत्रियों की बैठक के दौरान होने की संभावना है।
बता दें कि महिला को सांस लेने में समस्या हो रही थी इसलिए उसे पुर्तगाल के सबसे बड़े हेल्थकेयर फैसिलिटी सैंटा मारिया हॉस्पिटल ले जाया गया था। हालांकि उसके नियोनैटल डिपार्टमेंट के फुल होने के कारण हालत में सुधार हो गया था। जिसके बाद भारतीय महिला को साओ फ्रांसिस्को जेविअर हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया गया।
टेमिडो को करना पड़ा आलोचनाओं का सामना
लेकिन रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। तो वहीं दूसरे अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी हुई। जिसके बाद बच्चे को नीयोनैटल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। लेकिन इसी बीच महिला की मौत हो गई।
टेमिडो को हेल्थ सिस्टम की खराब के कारण आलोचनाओं का सामना कर रही थी। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने और डॉक्टरों की कमी के मुद्दे को लेकर उनका काफी विरोध हो रहा था।
तो वहीं गर्भवती महिलाओं को भी हेल्थ सुविधा नहीं मिल पा रही थी। लगातार इस तरह की समस्याओं के चलते दो शिशुओं की मृत्यु हो गई थी। इन गर्भवती महिलाओं एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ट्रांसफर किया जा रहा था। बता दें कि साल 2018 में मार्टा टेमिडो स्वास्थ्य मंत्री बनी थी। कोविड-19 महामारी के दौरान सेंटर-लेफ्ट सोशलिस्ट सरकार के सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से एक थीं। लेकिन देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पुर्तगाल में विशेष रूप से स्त्री रोग और विशेषज्ञता रखने वाले डॉक्टरों की काफी कमी है।
ये भी पढ़े-अजमेर शरीफ: नफरत के पैगाम पर भारी पड़ा हिंदूओं का बॉयकॉट, ठप पड़ा दरगाह बाजार