नई दिल्ली: फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और उम्दा कॉमेड़ी के लिए जाने जाने वाले साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
एक बार फिर ये साउथ अभिनेता सुर्खियों में है। प्रकाश फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखते हैं। प्रकाश राज अक्सर भाजपा पर निशाना साधते नज़र आते हैं। हाल ही में उन्होंने भाजपा विधायक के अधिवेशन में पोर्न देखते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर रिट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
बता दं, कि हाल ही में त्रिपुरा के भाजपा विधायक जदब लाल देबनाथ (Jadab Lal Debnath) का एक वीडियो सामने आया था जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो विधानसभा सत्र के दौरान का बताया जा रहा है। जदब लाल देबनाथ का ये वायरल क्लिप उस वक्त सामने आया जब विधानसभा का सत्र चल रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। अब प्रकाश राज ने उस वीडियो को रिट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने भाजपा विधायक के इस कृत्य को शर्मनाक करार दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस समय त्रिपुरा विधानसभा का सत्र चल रहा है। आरोप है कि विधायक जदब लाल नाथ हॉल में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। अश्लील वीडियो देखने वाले जदब लाल नाथ बागबासा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वायरल वीडियो में जदब लाल नाथ अपनी सीट पर बैठे अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो क्लिप बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं