Thursday, November 26, 2026 6:12 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » प्रयागराज » UPPSC Exam Date Dispute Live: UPPSC के बाहर 48 घंटे से छात्रों का विरोध जारी, 10 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

UPPSC Exam Date Dispute Live: UPPSC के बाहर 48 घंटे से छात्रों का विरोध जारी, 10 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद, छात्रों ने अपनी मांगों पर अड़े रहते हुए सड़क पर बैठकर पढ़ाई और नारेबाजी जारी रखी है।

by Mayank Yadav
13/11/2024
PCS

UPPSC PCS-Pre RO-ARO exam: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर पीसीएस-प्री और RO-ARO परीक्षाओं की तारीख को लेकर प्रतियोगी छात्रों का विरोध प्रदर्शन 48 घंटे बाद भी जारी है। हजारों छात्र अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार रात से आयोग के गेट के बाहर डटे हुए हैं। छात्रों का मुख्य मुद्दा परीक्षा का समय और शेड्यूल है, वे चाहते हैं कि परीक्षा एक दिन में एक शिफ्ट में हो ताकि तैयारी का दबाव कम हो और निष्पक्षता बनी रहे। इसके साथ ही, कुछ छात्र आंदोलनस्थल पर ही बैठकर पढ़ाई करते नजर आए, जिससे उनकी तैयारी और संघर्ष एक साथ जारी हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित रूप से नहीं माना जाएगा, वे सड़क से हटने वाले नहीं हैं।

UPPSC Exam Date Dispute Live:

 

छात्रों ने दीवार पर लिखा “लीक सेवा आयोग”

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग की दीवार पर “लीक सेवा आयोग” और “भ्रष्ट सेवा आयोग” लिखकर अपना विरोध प्रकट किया है। साथ ही, छात्र नारेबाजी भी कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच तीखी बहस

रस्तोगी डेंटल क्लीनिक की ओर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाए बैठे पुलिसकर्मियों ने कुछ छात्रों को रोकने का प्रयास किया। वे उनकी तस्वीरें लेने लगे, आधार कार्ड मांगने लगे और नाम दर्ज करने लगे। इसका विरोध करते हुए गेट नंबर 2 से कई अभ्यर्थी वहां पहुंच गए, जिसके बाद छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

RELATED NEWS

PCS

PCS Prelims Exam 2025: 12 अक्टूबर को 75 जिलों में, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, AI निगरानी में होगा एग्जाम

October 10, 2025

UPPSC: पीसीएस-जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, आयोग ने शुक्रवार को जारी किया था विज्ञापन

December 10, 2022

10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

आज 6 बजे कैंडल मार्च निकालने की अपील

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर धरने से जुड़े राजन त्रिपाठी ने बुधवार शाम 6 बजे सभी प्रतियोगी छात्रों से अपने-अपने शहरों में कैंडल मार्च आयोजित करने की अपील की है। मंगलवार रात को जारी अपने वीडियो संदेश में राजन ने कहा कि पिछले दो दिनों से प्रतियोगी छात्र लोकतांत्रिक ढंग से धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

ऐसे में जो साथी आ सकते हैं, वे प्रयागराज आएं, और जो नहीं आ सकते, वे अपने शहर जैसे बनारस, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर में शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालें ताकि सरकार को छात्रों के लिए इस मुद्दे की गंभीरता का एहसास हो सके। इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने बुधवार को “काला दिवस” मनाने का निर्णय लिया है जिसमें अधिक से अधिक छात्र काले कपड़े पहनकर आयोग के सामने विरोध जताने पहुंचेंगे।

आयोग के बाहर विरोध का नजारा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने प्रतियोगी छात्रों का विरोध प्रदर्शन 48 घंटे के बाद भी जारी है। मंगलवार देर रात तक छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में ढोल-नगाड़े बजाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कुछ छात्र आयोग के बाहर ही रोड लाइट की रोशनी में परीक्षा की तैयारी करते नजर आए। छात्रों का कहना है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आंदोलन में भी सक्रिय हैं, क्योंकि आयोग की परीक्षा की तारीखों की असमंजस ने उन्हें निरंतर विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

समय की मांग, एक दिन में एक शिफ्ट

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा को एक दिन में एक शिफ्ट में कराया जाए। छात्रों का कहना है कि बार-बार तारीख बदलने और परीक्षा का शेड्यूल स्पष्ट न होने के कारण उनके तैयारी के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, अन्य विभागों की भी परीक्षाएं होने वाली हैं, और इसलिए उनके लिए तैयारी में तालमेल बैठाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई छात्रों का यह भी कहना है कि आंदोलन के कारण वे अपने अध्ययन समय में कटौती नहीं कर सकते, इसलिए सड़क पर ही बैठकर पढ़ाई करने का विकल्प चुना है।

आयोग के अध्यक्ष की तस्वीर पर विरोध जताया

प्रदर्शन के दौरान मंगलवार रात को कुछ छात्रों ने UPPSC के गेट के बाहर आयोग के अध्यक्ष की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें लिखित रूप से पूरी नहीं की जातीं, वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में छात्रों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे आयोग के बाहर हजारों की भीड़ जमा हो चुकी है।

बिना मांग माने नहीं हटेंगे

छात्रों का यह भी कहना है कि जब तक उनकी मांगों को आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाता, वे पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों ने ऐलान किया है कि चाहे उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े, वे दिन-रात सड़कों पर डटे रहेंगे और अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस दौरान आयोग के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं, लेकिन छात्रों के जज्बे में कोई कमी नहीं आई है।

यहां पढ़ें: Live: UPPSC के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन,ओपी राजभर ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

Related Posts

PCS

PCS Prelims Exam 2025: 12 अक्टूबर को 75 जिलों में, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, AI निगरानी में होगा एग्जाम

October 10, 2025

UPPSC: पीसीएस-जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, आयोग ने शुक्रवार को जारी किया था विज्ञापन

December 10, 2022

levana Hotel Fire: PCS की Report पर CM योगी का एक्शन, Retire अधिकारियों समेत 19 नपे

September 11, 2022
Next Post
Vastu Shastra

आख़िर क्यों लगाते हैं लोग घोड़ों की ये दौड़ती तस्वीर और क्यों होती उनकी संख्या 7,आइये जाने

Kolkata knight Riders

Kolkata Knight Riders: क्या रिंकू सिंह को मिल सकती है KKR कप्तानी ,चर्चा में है उनका नाम

Airline Crisis

Airline Crisis: तेजी से बढ़ता एविएशन बाजार, फिर भी क्यों है खतरे में एयरलाइंस

POPULAR POST

Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

Sanjay Nishad: ‘हक पर हाथ डाला तो दूसरी सीटों पर भी करेंगे दावा’, यूपी चुनाव से पहले किसने खोला मोर्चा

November 23, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने 17वें दिन कमाए कितने करोड़, कुल कमाई पहुंची 1,616 करोड़ के पार

November 23, 2026
gold silver price today

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में मचा हड़कंप, एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची चांदी

November 25, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India