नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और रियलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला (Prince Narula) इस वक्त ख़बरों में बने हुए हैं। ये तो आप जानते हैं कि युविका और प्रिंस ने 12 अक्टूबर साल 2018 को शादी की थी। शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी अब तक दोनों पेरेंट्स नहीं बन पाए, लेकिन हाल ही में युविका चौधरी के प्रेगनेंट होने की ख़बर ने दोनों के फैंस के बीच एक खुशनुमा पल ला दिया था।
आपको बता दें, युविका को लेकर ख़बर आई थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस ख़बर के वायरल होने के बाद युविका और प्रिंस के फैन काफी एक्साइटेड हो गए थे, लेकिन उनकी ये खुशी कुछ ही पलो के लिए थी। जब प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने खुद इन वायरल हो रही ख़बरों पर अपना रिएक्शन दिया और युविका के प्रेग्नेंट होने की सच्चाई के बारे में बताया, तो एक बार फिर से उनके सभी फैंस निराश हो गए।
इन ख़बरों को अफवाह बताते हुए प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एक इंटरव्यू में कहा, उन्हें नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें आती कहां से है। जब ये ख़बर मैंने पढ़ी तो मैं घर पर हंसने लगा। युविका प्रेग्नेंट नहीं है। अगर ऐसा होता तो मैं खुद बता देता।
वहीं बात अगर युविका के मां बनने की ख़बर कैसे फैली को लेकर करें तो, इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब प्रिंस नरूला ने बच्चे के आने का हिंट दिया था। दरअसल, प्रिंस हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नज़र आए थे। इस दौरान जब उनसे ये सवाल पूछा गया था कि वो कब पेरेंट्स बनेंगे, तो इस पर प्रिंस ने बहुत जल्द रिप्लाई दिया था, इसके बाद से ही उनके पेरेंट्स बनने की चर्चा होने लगी। प्रिंस को आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में युविका का खासा ध्यान रखता हुआ देख फैंस ये सोचने लगे की युविका प्रेग्नेंट है और अब जल्द ही वह खुशखबरी सुनाने वाली हैं।
ये भी पढ़ें :- Salman Khan की सलामती के लिए निजामुद्दीन दरगाह में मन्नत धागा बांधते दिखीं बहन अर्पिता!
बात अगर इस कपल की बेबी प्लानिंग को लेकर करें तो, प्रिंस और युविका मुंबई में अपना घर खरीदने के बाद ही बच्चा चाहते हैं। कुछ दिनों पहले ही इस कपल ने एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की झलक प्रिंस और युविका ने अपने यूटयूब चैनल पर अपने सभी फैंस को दिखाई थी। बात अगर इन दोनों के प्यार में पड़ने के बाद शादी की की जाए, तो इसकी शुरूआत बिग बॉस के सीजन 9 से हुई थी। इस रियलिटी शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी और फिर देखते ही देखते इनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और फैंस उनके पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।