नई दिल्ली: ग्लोबल ऑइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेशी बाबू निक जोनस के साथ शादी कर अमेरिका में बस गई हो लेकिन आज भी उनका दिल अपने देश भारत के लिए उतना ही धड़कता है। विदेशी सरजमीं पर रहते हुए भी पिग्गी चॉप्स आज भी भारतीय संस्कृति और इसके त्योहारों को भूली नहीं हैं।
जी हां सात समंदर पार से आई हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अमेरिका वाली देसी दिवाली की तस्वीरें। आपको बता दें, प्रियंका को यूं ही देसी गर्ल नहीं कहा जाता है वो सिर्फ नाम से ही देसी गर्ल नहीं है बल्कि दिल से भी देसी हैं। जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं।
अमेरिका में रहकर भी प्रियंका होली, दिवाली करवाचौथ और हर बड़े त्योहार को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी प्रियंका ने दिवाली अपने पति निक जोनस और फ्रेंड्स संग देसी अंदाज में मनाई। एक्ट्रेस के इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस साल भी अमेरिका में रहकर दिवाली सेलिब्रेट करना नहीं भूली प्रियंका। बॉलीवुड में जिस वक्त स्टार्स के घर दिवाली पार्टीज चल रही थी वहीं बॉलीवुड से मीलों दूर अमेरिका में प्रियंका ने भी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक दिवाली पार्टी होस्ट की थी।
इंटरनेट पर निक और प्रियंका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें अब उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। एक्ट्रेस ने लॉस एंजिल्स में दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में प्रियंका देसी लुक में नज़र आईं। प्रियंका मैरून कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ नेट का कढ़ाई दार गोल्डन लहंगा पहने बेहद ग्लैमरस नज़र आई। गले में स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस माथे पर छोटी सी बिंदी मांग में सिंदूर होठों पर मैरून कलर की लिपस्टिक और जूड़े में लाल गुलाब पहने प्रियंका पार्टी की शान बढ़ाते हुए नज़र आईं।
ये भी पढ़ें :- ऋषिकेश में मां गंगा का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं एक्ट्रेस Raveena Tandon
इस दौरान उनके हबी निक जोनस भी देसी अवतार में दिखे। सफेद रंग के कुर्ते पजामे और नेहरू जैकेट में निक बेहद डैशिंग दिखे लेकिन प्रियंका को अपने मेकअप के चलते कुछ यूजर्स से काफी कुछ सुनना पड़ा। जहां उनके फैंस को प्रियंका का ये देसी अवतार पसंद आया तो वहीं कुछ नेटिजन्स उनके मेकअप को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए भी दिखे।