नई दिल्ली: बॉलीवुड से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल आइकन के तौर पर देखी जाती हैं। प्रियंका ने आज जो मुकाम हासिल किया है वो हर किसी को इतनी जल्दी नहीं मिलता। अब इस एक्ट्रेस का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में जाना जाता है।
बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड में भी अपना परचम बखूबी लहरा रही हैं। यूं तो आपने इस एक्ट्रेस के स्टाइल के कई अवतार देखे होंगे लेकिन हाल ही में प्रियंका का न्यू लेदर लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को न्यूयॉर्क (New York) की सड़कों पर स्पॉट किया गया। फॉक्स लेदर ड्रेस में इस एक्ट्रेस का शानदार लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है। लेदर ड्रेस में प्रियंका अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए साफ दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक को ब्लैक ओवरकोट से एक्ट्रेस ने कम्प्लीट किया हुआ है।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को मार्शल गुड स्टफ सोशल क्लब के दौरान एक से बढ़कर एक पोज देते हुए देखा गया। उनका ये ड्रेसिंग स्टाइल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो जॉन सीना (John Cena) और इदरीस एल्बा (Idris Elba) के साथ फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देने वाली है।