Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए 15 वार्डों पर मतदान आज, आखिर कब आएंगे नतीजे ?

पंजाब के 5 नगर निगमों, 41 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी, और चुनाव परिणाम करीब शाम पांच बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, पंजाब के 15 वार्डों में आज मतदान नहीं होगा, क्योंकि अदालत के आदेश पर चुनाव आयोग ने यह निर्णय लिया है।

by Gulshan
December 21, 2024
in Latest News, पंजाब
Punjab Nagar Nigam Election 2024

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

August 2, 2026
Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

May 28, 2025

Punjab Municipal Election : पंजाब के 5 नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, और इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अमृतसर नगर निगम के चुनाव में एक बूथ पर मशीन के खराब होने के कारण मतदान में थोड़ी देरी हुई, लेकिन सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।

पंजाब के पांच बड़े नगर निगमों में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा शामिल हैं, जहां आज वोटिंग हो रही है। नगर निकाय चुनाव में कुल 3,336 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और इसके लिए 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 37.32 लाख मतदाता, जिनमें 17.75 लाख महिलाएं भी शामिल हैं, अपने शहर की अगली सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे।

अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए 85 वार्ड बनाए गए हैं, जहां 811 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इनमें से 300 बूथों को संवेदनशील और 245 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन विशेष बूथों के अलावा, पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जो चुनाव परिणाम आने तक अपनी ड्यूटी पर रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद से बचा जा सके।

किस जगह आज नहीं होगा मतदान

पटियाला और मोगा के धर्मकोट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण पंजाब सरकार ने चुनाव टालने का फैसला लिया है। पटियाला के 7 वार्ड और धर्मकोट के 8 वार्ड में आज मतदान नहीं होगा। पटियाला के जिन वार्डों में चुनाव स्थगित किया गया है, उनमें वार्ड संख्या 1, 32, 33, 36, 41, 48 और 50 शामिल हैं। वहीं, धर्मकोट के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11 और 13 में चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : 4 PPS अफसरों का तबादला… उपासना पाण्डेय को मिली गाजियाबाद में बड़ी जिम्मेदारी

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव खुद को साबित करने की एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिला है।

चुनाव में नहीं थम रहा विवाद

चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद भी उत्पन्न हुआ है। विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। खासकर, विपक्षी प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में कथित तौर पर कठिनाई आने की शिकायतें आईं। इस मुद्दे पर मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए।

Tags: punjabPunjab Nagar Nigam Election 2024

Gulshan

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
August 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

by Vinod
May 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला आरएसबी और एलएसजी के बीच...

UP

Punjab child molestation case: मां और प्रेमी ने मासूम बेटी के साथ की दरिंदगी, पिता ने फोन में देखी खौफनाक सच्चाई

by Mayank Yadav
March 24, 2025

Punjab child molestation case: पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके...

Farmer Protest

Farmer Protest: पंजाब-चंडीगढ़ बॉर्डर सील.. पुलिस ने रोका तो सड़कों पर धरने पर बैठे किसान

by Akhand Pratap Singh
March 5, 2025

Farmer Protest: चंडीगढ़ में बुधवार को प्रस्तावित किसान मार्च को रोकने के लिए पंजाब सरकार और प्रशासन ने कड़े कदम...

Farmers Rail Roko Campaign

आज पंजाब हरियाणा में ट्रेन सेवा रहेगी प्रभावित, किसानों 12 से 3 बजे तक होगा रेल रोको अभियान

by Gulshan
December 18, 2024

Farmers Rail Roko Campaign : किसान आंदोलन एक बार फिर उग्र होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि किसानों का...

Next Post
SP MP

Sambhal violence: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर गिरफ्तारी का खतरा, हाईकोर्ट सुनवाई टली

Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 11 करोड़ का गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India