नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मचअवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को काफी दिनों से इंतजार है। इस फिल्म के हर एक नये अपडेट के साथ फैंस के बीच और एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज पुष्पा 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का एक बार फिर से हटके अंदाज देखने को मिला है।
फिल्म पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के काम को काफी सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी पुष्पा 2 द रूल को लेकर एक्साइटेड हैं।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन का फैन बेस काफी बढ़ा है। अब फैंस साउथ सुपरस्टार की आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर के रिलीज से पहले एक पोस्टर भी शेयर किया गया था। अल्लू अर्जुन के हाथ में कुल्हाड़ी थीऔर वह पुष्पा स्टाइल में सिंहासन पर बैठे नज़र आए।
ये भी पढ़ें :- शिव शक्ति फेम एक्ट्रेस Subha Rajput ने तोड़ी सगाई, 3 सालों तक डेट करने के बाद लिया फैसला!
पुष्पा का एक्शन अवतार पैरों में घंटियां, आंखों में अग्नि, हाथ में त्रिशूल और अर्धनारी वाली महिला के लुक में अल्लू अर्जुन काफी डेंजरस दिखे। पुष्पा2 का टीजर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं फूल नहीं फायर है। अल्लू अर्जुन हाथ में त्रिशूल और शंख लिए तांडव करते नज़र आ रहे हैं। वहीं बात अगर इस फिल्म की रिलीज को लेकर करें तो, आने वाले 15 अगस्त को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बात अगर इस फिल्म की कहानी को लेकर करें तो, फहाद हासिल और अल्लू अर्जुन के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।