नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भले ही इन दिनों किसी फिल्म में नज़र न आई हो लेकिन ये अदाकारा कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। अब उनके ख़बरों में आने का कारण भी आपको बता ही देते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति के डेटिंग करने की ख़बरें बड़ी तेजी से फैली थी।
दोनों को कई बार एक साथ- साथ में स्पॉट भी किया गया था, जिसके बाद उनके फैंस ये अंदाजा लगाने लगे थे कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें, अब इसी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की ख़बरों के बीच अब उनकी किस महीने में शादी हो सकती है। इस बात के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
इस ख़बर के आने के बाद दोनों के फैंस इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं कि आखिर ये दोनों किस मंथ में शादी करने जा रहे हैं। चलिए अब बिना देरी किए इस बात से पर्दा उठा ही देते हैं।
आपको बता दें, हाल ही में आई इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा का रोका हो चुका है। कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच इस रस्म को निभाया गया है। वहीं दोनों की शादी अक्टूबर के महीने में होने की बात भी कही गई है।
इस शादी में परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। आपको बता दें, कि राघव और परिणीति एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वे यूके में थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल (Manchester Business School) से पढ़ाई की है। वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (London School of Economics) से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
परिणीति ने साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल (Ladies vs Ricky Bahl) में एक सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाकर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।