Rahul Gandhi: राहुल गांधी का घर खाली करते हुए वीडियो वायरल, ट्रक में भरकर ले गए सामान

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थिति सरकारी आवास 12 तुगलक लेन को आज खाली कर दिया है। राहुल गांधी आज इस घर की चाबी लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को सौंप देंगे। बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल के दिन राहुल ने अपने बंगले और कार्यालय के कुछ सामानों को अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट किया था।

अब राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रहेंगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राहुल बचा हुआ सामान भी बंगले से उठाकर ले गए। दरअसल एक ट्रक में राहुल गांधी के सामान को बंगले के बाहर जाते देखा गया था।

राहुल गांधी कराबी दो दशकों इस बंगले में रह रहे थे। अपना कार्यालय बदलने के बाद से ही वह अपनी मां और कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर रह रहे हैं। बता दें कि 23 मार्च को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उन्हें सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके चलते लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा था।

Exit mobile version