लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निजी जिंदगी के चलते चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, राजा भैया और उनकी भानवी सिंह का विवाद तलाक तक पहुंच गया है। इस मामले की सुनवाई अब दिल्ली की साकेत कोर्ट में होगी। दोनों ने 1995 में शादी की थी। अब शादी के 28 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
28 साल बाद हो रहा तलाक
शादी के 28 साल बाद विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक होने जा रहा है। लेकिन क्यों? दरअसल, ये पूरा विवाद देवर और भाभी के बीच से शुरू हुआ था, जिसकी आंच पति-पत्नी के रिश्ते तक आ गई। भानवी सिंह ने राजा भैया के छोटे भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के खिलाफ केस किया था। इसके बाद राजा भैया ने पत्नी का समर्थन न करते हुए खुद को भाई के साथ खड़ा बताया था। फिर राजा भैया ने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी भानवी पर घर में झगड़ा और कलह करने का इल्जाम लगाया है।
कौन हैं भानवी ?
10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में भानवी सिंह का जन्म हुआ था। भानवी के पिता कुंवर रवि प्रताप सिंह है। जो बस्ती के राजा के छोटे बेटे हैं। कुंवर रवि की चार बेटियां हैं। भानवी उनकी तीसरी नंबर की बेटी हैं। 1995 में भानवी, रघुराज प्रताप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी के एक साल बाद 1996 में भानवी सिंह ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। लेकिन उनकी दोनों बेटियों में से एक की जन्म के वक्त ही मौत हो गई। इसके अलावा उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटो का नाम शिवराज और बृजराज है। इसके साथ ही बेटियों का नाम राघवी और विजय राजेश्वरी है।
राजा भैया और भानवी की संपत्ति
राजा भैया ने 2022 के विधानसभा चुनाव के समय जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उनकी कुल संपत्ति 23.24 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी। वहीं कहा जाता है कि राजा भैया के पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास 6.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। बाकी संपत्ति उनके चारों बच्चों के पास है।
मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार