Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Shah Border Visit: चिलचिलाती धूप में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और हाईटेक निगरानी को लेकर गृहमंत्री का सीमावर्ती इलाकों में दौरा

गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, फेंसिंग और BSF की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

by SYED BUSHRA
May 27, 2026
in राजस्थान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सीमावर्ती इलाकों के दौरे की शुरुआत राजस्थान के बीकानेर से की। 25 मई की रात वे वहां पहुंचे और अगले दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा किया।यहां उन्होंने BSF जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। शाह ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षाबल हर मौसम में देश की रक्षा कर रहे हैं। चाहे तेज गर्मी हो, कड़ाके की ठंड हो या बर्फीले पहाड़, जवान पूरी बहादुरी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF के काम की भी सराहना की। शाह ने कहा कि जवानों ने न सिर्फ सीमा की सुरक्षा की, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का मनोबल भी मजबूत रखा और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को जवाब भी दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

सीमा सुरक्षा पर हुई बड़ी बैठक

बीकानेर दौरे के दौरान गृहमंत्री ने सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक भी की। इसमें गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, BSF के अधिकारी और सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी शामिल हुए।

बैठक में घुसपैठ, सीमा सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गृहमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह सीमावर्ती इलाकों की स्थिति को करीब से समझना चाहते हैं। वह यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि देश की सुरक्षा को कहां-कहां से खतरा हो सकता है।

गुजरात और त्रिपुरा का भी दौरा

गृहमंत्री 29 मई को गुजरात के भुज जाएंगे। वहां वे BSF चौकियों और हरामीनाला इलाके का दौरा करेंगे। यह क्षेत्र पाकिस्तान सीमा से जुड़ा हुआ है और सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

इसके बाद पांच जून को अमित शाह त्रिपुरा जाएंगे। हाल के महीनों में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और सीमा पार गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। ऐसे में त्रिपुरा का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

गृहमंत्री वहां सीमा पर फेंसिंग, BSF की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि सीमा को और ज्यादा सुरक्षित कैसे बनाया जाए।

पश्चिम बंगाल पर खास फोकस

करीब 15 जून को अमित Shah पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। यहां वे अवैध घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार गतिविधियों को लेकर अधिकारियों और जवानों से बातचीत करेंगे।

पश्चिम बंगाल में BSF के लिए फेंसिंग की जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। अब सरकार इस काम को तेजी से पूरा करना चाहती है। गृहमंत्री फेंसिंग प्रोजेक्ट की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

हाईटेक निगरानी पर जोर

राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में हाल ही में हाईटेक सर्विलांस सिस्टम, ऊंचे टावर और नई सड़कें बनाई गई हैं। अमित शाह इन परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर इंटेलिजेंस ग्रिड कैसे काम कर रहा है, इसकी जानकारी भी वरिष्ठ अधिकारियों से ली जाएगी। कुल मिलाकर गृहमंत्री का यह दौरा देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं को और मजबूत बनाने की बड़ी तैयारी माना जा रहा है।

Tags: Amit Shah Border VisitBSF Security Review

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Saharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

Saharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

Padmini Ekadashi : कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी व्रत, किन चीजों का दान करने से बढ़ेगा सुख और सौभाग्य

Padmini Ekadashi : कब रखा जाएगा पद्मिनी एकादशी व्रत, किन चीजों का दान करने से बढ़ेगा सुख और सौभाग्य

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India