Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bhilwara News: दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से गिरी कार, दो की मौत

भीलवाड़ा के गुलाबपुरा क्षेत्र में एनएच-148 पर कार पुल से नीचे गिर गई। सावरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

by SYED BUSHRA
02/03/2026
in राजस्थान
Bhilwara Bridge Car Accident News

Bhilwara Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गुलाबपुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार सावरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में यह दुखद घटना हो गई।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना विजय नगर के पास घुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हुई। कार में कुल सात लोग बैठे थे। सभी लोग सावरिया सेठ मंदिर में दर्शन करके लाम्बा हरीसिंह (टनक) इलाके की ओर जा रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी। गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक और परिवार की सदस्य इंदिरा की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच लोग घायल, इलाज जारी

हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में परिजनों और जानने वालों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज गति में थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सड़क का एक हिस्सा ऊबड़-खाबड़ है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जगह पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की चूक को कारण माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

परिवार में पसरा मातम

यह हादसा पूरे इलाके के लिए बेहद दुखद है। जो परिवार भगवान के दर्शन कर खुश होकर लौट रहा था, वह रास्ते में ही इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि आगे किसी और परिवार को ऐसा दुख न झेलना पड़े।

Next Post
Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

PV Sindhu Dubai Airport Crisis

Dubai Airport: एयरस्ट्राइक के बाद उड़ानें रद्द, लंदन जाते समय मुश्किल में पड़ीं भारतीय स्टार पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

FPI Investment In Indian Market

FPI Inflow: 17 महीनों बाद विदेशी निवेश की हुई जोरदार वापसी, भारी बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India