Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kumbhalgarh Fort: चीन के टक्कर की है भारत के इस किले की दिवार… अहमद शाह और मोहम्मद खिलजी को टेकने पड़े घुटने

राजस्थान का कुंभलगढ़ किला अपनी 36 किलोमीटर लंबी दीवार, 360 मंदिरों और मजबूत सुरक्षा के कारण दुनिया के सबसे बड़े किलों में गिना जाता है। इसे राणा कुंभा ने बनवाया था और यह कभी युद्ध में नहीं हारा।

by SYED BUSHRA
16/02/2025
in राजस्थान
Kumbhalgarh Fort Rajasthan history

Kumbhalgarh Fort Rajasthan history : राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कुंभलगढ़ किला भारत के सबसे विशाल और मजबूत किलों में से एक है। यह किला उदयपुर शहर से लगभग 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 2013 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह किला अरावली पर्वत श्रृंखला की तलहटी में 1914 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और चारों ओर से 13 खतरनाक और दुर्गम पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

कुंभलगढ़ किला न केवल राजस्थान का सबसे ऊँचा किला है, बल्कि इसकी दीवार विश्व की दूसरी सबसे लंबी दीवार मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई करीब 36 किलोमीटर और चौड़ाई लगभग 15 फीट है। यह इतनी चौड़ी है कि इस पर एक साथ 10 घुड़सवार आसानी से चल सकते हैं।

RELATED NEWS

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

November 28, 2025
Ranthambhore National Park Tiger Safari

Ranthambore National Park : प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन, देखें सफ़ारी और इतिहास का शानदार संगम

May 27, 2025

किले का निर्माण और इतिहास

इस किले का निर्माण 1443 में मेवाड़ के राजा राणा कुंभा ने करवाया था। इसे बनाने में लगभग 15 साल का समय लगा और यह 1458 में बनकर तैयार हुआ। शुरुआत में इसके निर्माण में कई परेशानियां आईं, जिसके चलते इसे बीच में रोकने का विचार भी किया गया। लेकिन एक ऋषि की सलाह पर इसे दोबारा शुरू किया गया और कुछ ही सालों में यह पूरा हो गया।

आर्किटेक्चर और अनोखी बनावट

कुंभलगढ़ किला समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी बनावट वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार की गई है। इसमें सात विशाल दरवाजे हैं, जिन्हें राम पोल, हनुमान पोल, भैरव पोल, हल्ला पोल, पगड़ी पोल, निम्बू पोल और पूनम पोल के नाम से जाना जाता है। किले के अंदर 360 से अधिक मंदिर हैं, जिनमें 300 जैन मंदिर और 60 हिंदू मंदिर शामिल हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है।

किले की सुरक्षा और रणनीतिक बनावट

यह किला इतनी ऊँचाई पर स्थित है कि 500 मीटर की दूरी से इसे देख पाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन अगर आप किले के ऊपर खड़े होकर देखें तो कई किलोमीटर दूर तक का नजारा आसानी से देख सकते हैं।

किले के अंदर महल, मंदिर, आवासीय इमारतें, जलाशय, स्तंभ और छत्रियां पूरी तरह से युद्ध रणनीति और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। यहां समतल भूमि का उपयोग कृषि और भंडारण के लिए किया जाता था और ढलान वाले हिस्सों को जलाशयों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

किले पर हुए आक्रमण और युद्ध

कुंभलगढ़ किला अपनी मजबूती और प्राकृतिक सुरक्षा के कारण कभी भी सीधे युद्ध में पराजित नहीं हुआ। हालांकि, 1576 में मुगल सेनापति शंभाज खान ने किले की जल आपूर्ति में ज़हर मिलाकर इसे जीत लिया था। इससे पहले, 1457 में गुजरात के अहमद शाह प्रथम और 1458, 1459 और 1467 में मोहम्मद खिलजी ने इसे जीतने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे।

यहीं पर मेवाड़ के महाराणा उदय सिंह का पालन-पोषण पन्ना धाय ने किया था। यह किला मेवाड़ की संकटकालीन राजधानी भी रहा और महाराणा सांगा और पृथ्वीराज चौहान का बचपन भी यहीं बीता था।

कुंभलगढ़ घूमने की सही जानकारी

अगर आप कुंभलगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे सही समय है।

किले की एंट्री फीस, 40 रुपये प्रति व्यक्ति

लाइट एंड साउंड शो की फीस, वयस्कों के लिए 100 रुपये, बच्चों के लिए 50 रुपये

यहां कैसे पहुंचें

नजदीकी एयरपोर्ट, उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (64 किमी दूर)

नजदीकी रेलवे स्टेशन, फालना और उदयपुर रेलवे स्टेशन (80-90 किमी दूर)

सड़क मार्ग से दूरी:

राजसमंद से 48 किमी

नाथद्वारा से 51 किमी

उदयपुर से 105 किमी

जयपुर से 345 किमी

कुंभलगढ़ किला सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे शानदार किलों में से एक है। इसकी ऊंचाई, दीवारों की लंबाई और सुरक्षा प्रणाली इसे अभेद्य और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। अगर आप कभी राजस्थान जाएं, तो कुंभलगढ़ किला जरूर देखें इसकी अनोखी बनावट और ऊंचाई इसे देखने लायक ऐतिहासिक धरोहर बनाती है।

Related Posts

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

by Sangeeta Sharma
November 28, 2025

राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहाँ की...

Ranthambhore National Park Tiger Safari

Ranthambore National Park : प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन, देखें सफ़ारी और इतिहास का शानदार संगम

by SYED BUSHRA
May 27, 2025

Ranthambore National Park:राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी...

Bhangarh Fort haunted stories

Rajasthan : कहां है देश की सबसे डरावनी जगह, जहां भटकती हैं आत्माएं, जानिए प्यार और श्राप की खौफनाक गाथा

by SYED BUSHRA
February 8, 2025

Bhangarh Fort The Most Haunted Place in India अगर भारत की सबसे डरावनी जगह का नाम लिया जाए, तो सबसे...

If you are animal and bird lover jawai dam is perfect destination for you.

Jawai Dam : यदि आप हैं पशु और पंछी प्रेमी , तो यह खूबसूरत और ऐतिहासिक जलाशय आपके लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन

by SYED BUSHRA
January 9, 2025

Jawai Dam Rajasthan : जवाई बांध, जो राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर शहर के पास स्थित है, अपनी प्राकृतिक...

अब मिलेगा 1 लाख रु जीतने का मौका, पर्यटन विभाग की तरफ से मिली जानकारी

by Ayushi Dhyani
May 1, 2023

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर तमाम कोशिशें करती आई है।...

Next Post
‘शायद आपको दोबारा फोन न कर सकूं…’ दुबई में फांसी से पहले यूपी की शहजादी की आखिरी कॉल

'शायद आपको दोबारा फोन न कर सकूं...' दुबई में फांसी से पहले यूपी की शहजादी की आखिरी कॉल

YouTuber Lakshay Chaudhary

मशहूर YouTuber लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, दिल्ली एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे

Android यूजर्स के लिए गुड न्यूज… अब ले सकेंगे Apple tv का मज़ा, बस करना होगा ये काम

Android यूजर्स के लिए गुड न्यूज... अब ले सकेंगे Apple tv का मज़ा, बस करना होगा ये काम

RECOMMENDED

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 27, 2026

CATEGORIES

  • Bihar Elections 2025
  • Breaking
  • Health
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Jharkhand
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • Tech
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • Viral Video
  • अद्भुत कहानियां
  • अरुणाचल प्रदेश
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • ओडिशा
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गाजीपुर
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • जयपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नेपाल
  • नोएडा
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • बिहार
  • बेंगलुरु
  • बॉलीवुड
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • हॉलीवुड
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India