Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ranthambore National Park : प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन, देखें सफ़ारी और इतिहास का शानदार संगम

रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों को प्राकृतिक वातावरण में देखने, जंगल सफारी का मजा लेने और इतिहास से जुड़ी घूमने के लिए एक शानदार जगह है।

by SYED BUSHRA
May 27, 2025
in राजस्थान
Ranthambhore National Park Tiger Safari

Ranthambore National Park:राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पार्क भारत के सबसे फेमस टाइगर रिजर्व में से एक है। अगर आप असली जंगल के बीच बाघों को खुले में घूमते देखना चाहते हैं, तो ये जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए।

बाघ ही नहीं, और भी बहुत कुछ

यहां न सिर्फ बाघ बल्कि तेंदुआ, भालू, नीलगाय, सांभर जैसे कई जंगली जानवरों को भी पास से देखने का मौका मिलता है। वाइल्डलाइफ प्रेमी और फोटोग्राफर के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और इतिहास दोनों ही लोगों को बहुत लुभाते हैं।

RELATED NEWS

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

November 28, 2025
Kumbhalgarh Fort Rajasthan history

Kumbhalgarh Fort: चीन के टक्कर की है भारत के इस किले की दिवार… अहमद शाह और मोहम्मद खिलजी को टेकने पड़े घुटने

February 16, 2025

सफारी का असली मजा

टाइगर सफारी यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। सफारी दो टाइम होती है।सुबह और शाम। पार्क को 10 जोन में बांटा गया है, जिनमें से जोन 2, 3 और 4 बाघों को देखने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

क्या-क्या देख सकते हैं

जंगल सफारी के अलावा आप यहां कई और शानदार जगहों को भी देख सकते हैं, जैसे

रणथंभौर का ऐतिहासिक किला

पदम तालाब

मलिक तालाब

राजबाग के पुराने खंडहर

इन जगहों पर घूमते हुए आपको प्रकृति और इतिहास दोनों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

बुकिंग और सफारी के ऑप्शन

आप सफारी की बुकिंग राजस्थान फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट या किसी अधिकृत एजेंसी से ऑनलाइन कर सकते हैं। सफारी के दो विकल्प हैं

जीप सफारी (6 सीटर): रोमांचक अनुभव के लिए बेहतर

कैंटर सफारी (20 सीटर): बजट फ्रेंडली विकल्प

गर्मियों में सफारी टाइम

सुबह: 6 बजे से 9:30 बजे तक

शाम: 3 बजे से 6:30 बजे तक

सर्दियों में सफारी टाइम

सुबह: 7 बजे से 10:30 बजे तक

शाम: 2 बजे से 5:30 बजे तक

रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों को पास से देखने, जंगल सफारी का मजा लेने और प्रकृति के करीब जाने का बेहतरीन मौका देता है। ये जगह हर उम्र के लोगों के लिए खास अनुभव देती है।

Tags: Rajasthan TourismWildlife Travel

SYED BUSHRA

Related Posts

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

राजस्थान टूर का सही प्लान चाहते हैं? इस सूची में शामिल पाँच प्रमुख स्थान आपके ट्रिप को अनोखा अनुभव देंगे

by Sangeeta Sharma
November 28, 2025

राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहाँ की...

Kumbhalgarh Fort Rajasthan history

Kumbhalgarh Fort: चीन के टक्कर की है भारत के इस किले की दिवार… अहमद शाह और मोहम्मद खिलजी को टेकने पड़े घुटने

by SYED BUSHRA
February 16, 2025

Kumbhalgarh Fort Rajasthan history : राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित कुंभलगढ़ किला भारत के सबसे विशाल और मजबूत किलों...

Bhangarh Fort haunted stories

Rajasthan : कहां है देश की सबसे डरावनी जगह, जहां भटकती हैं आत्माएं, जानिए प्यार और श्राप की खौफनाक गाथा

by SYED BUSHRA
February 8, 2025

Bhangarh Fort The Most Haunted Place in India अगर भारत की सबसे डरावनी जगह का नाम लिया जाए, तो सबसे...

If you are animal and bird lover jawai dam is perfect destination for you.

Jawai Dam : यदि आप हैं पशु और पंछी प्रेमी , तो यह खूबसूरत और ऐतिहासिक जलाशय आपके लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन

by SYED BUSHRA
January 9, 2025

Jawai Dam Rajasthan : जवाई बांध, जो राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर शहर के पास स्थित है, अपनी प्राकृतिक...

अब मिलेगा 1 लाख रु जीतने का मौका, पर्यटन विभाग की तरफ से मिली जानकारी

by Ayushi Dhyani
May 1, 2023

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर तमाम कोशिशें करती आई है।...

Next Post
Khan Sir

Khan Sir की शादी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, छात्रों को दी खास घोषणा!

Mayawati

Mayawati ने अचानक खाली किया दिल्ली का आलीशान बंगला, क्या Z+ सुरक्षा भी नहीं रोक पाई खतरा?

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India