मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mayawati ने अचानक खाली किया दिल्ली का आलीशान बंगला, क्या Z+ सुरक्षा भी नहीं रोक पाई खतरा?

बसपा प्रमुख मायावती ने अचानक दिल्ली का सरकारी बंगला खाली कर दिया है। Z+ सुरक्षा में रहने के बावजूद सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। इस कदम से सियासी हलकों में हलचल है और कई कयास लगाए जा रहे हैं।

by Mayank Yadav
मई 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, दिल्ली
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Vacate bungalow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अपना सरकारी आवास चुपचाप खाली कर दिया है। यह वही बंगला है, जो उन्हें राष्ट्रीय पार्टी की प्रमुख होने के नाते आवंटित हुआ था। मायावती ने 20 मई को अचानक यह बंगला खाली कर दिया और चाबियां सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) को सौंप दीं। खास बात यह है कि यह बंगला Z+ सुरक्षा में होने के बावजूद भी असुरक्षित माना गया। इसके पास मौजूद एक स्कूल को वजह बताया जा रहा है, जहां रोजाना गाड़ियों की आवाजाही और भीड़ के चलते सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कतें हो रही थीं। लेकिन बंगला छोड़ने के इस फैसले से सियासी हलकों में कई कयास लग रहे हैं।

Mayawati ने बिना शोर किए छोड़ा आलीशान बंगला

बसपा सुप्रीमो को फरवरी 2024 में टाइप-VII कैटेगरी का 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला आवंटित किया गया था। यह दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। लेकिन ठीक एक साल बाद, मायावती ने यह बंगला खाली कर दिया। पार्टी की ओर से इस कदम को सुरक्षा कारणों से उठाया गया बताया गया है। बंगले के सामने स्कूल होने और वहां लगने वाली भीड़ से सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा था। चूंकि मायावती Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता हैं, इसलिए हर बार उनके घर में प्रवेश से पहले बम निरोधक दस्ते को तलाशी लेनी पड़ती थी। इससे स्कूल और अभिभावकों को काफी असुविधा होती थी।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

जुलाई 10, 2026

स्कूल बना सुरक्षा में रुकावट?

बताया जा रहा है कि 35, लोधी एस्टेट के पास विद्या भवन महाविद्यालय स्कूल का एक गेट खुलता है। इसी वजह से स्कूल वैन और माता-पिता की गाड़ियां बंगले के सामने सड़क पर खड़ी रहती थीं। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से सड़क पर अक्सर जाम जैसी स्थिति बनती थी। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके बाद मायावती ने खुद ही बंगला छोड़ने का निर्णय लिया। यह बंगला BSP के केंद्रीय कार्यालय (29, लोधी एस्टेट) के ठीक पीछे था और दोनों बंगलों का एक जैसा नवीनीकरण भी हुआ था।

सवालों के घेरे में BSP और मायावती

Mayawati के बंगला छोड़ने के फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। एक वर्ग इसे महज सुरक्षा मसला बता रहा है, तो दूसरा इसे BSP की गिरती राजनीतिक पकड़ से जोड़कर देख रहा है। वहीं पार्टी पदाधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मायावती अगला ठिकाना कहां बनाती हैं और BSP अपनी खोई सियासी जमीन कैसे हासिल करती है। खास बात यह भी है कि हाल ही में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में जोरदार वापसी कराई है और उन्हें चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में यह बदलाव रणनीति का हिस्सा भी माना जा सकता है।

Khan Sir की शादी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, छात्रों को दी खास घोषणा!

Tags: Mayawati
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Next Post
Ziaur Rahman

सांसद Ziaur Rahman ने कोर्ट में मानी गलती, जुर्माना देने को तैयार, लेकिन अब भी नहीं हुआ नक्शा पास

nirjala vrat 2005

Religious news : सबसे कठिन अधिक फलदायक,कौन सा ऐसा एक व्रत है जिसको रखने से पूरे साल व्रत रखने का मिलता है फल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist