Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राजस्थान » कोटा में टूटेगा सबसे बड़े रावण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिर कितना विशाल होगा यहां का रावण ?

कोटा में टूटेगा सबसे बड़े रावण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिर कितना विशाल होगा यहां का रावण ?

विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में अब दशानन मैदान में उतर आया है। राजस्थान के कोटा में इस विशाल रावण के पुतले को खड़ा किया गया है। इसे क्रेन की सहायता से खड़ा करने में कई घंटे का समय लगा।

by Gulshan
01/10/2025
Rajasthan Ravana

Rajasthan Ravana :132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2025 एक ऐतिहासिक आयोजन बनने को तैयार है। इस बार कोटा में रावण के विशाल पुतले ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बीते चार महीनों से इस पुतले के निर्माण में लगे कारीगरों ने खुद इसे खड़ा करने का कार्य भी किया। पुतले को खड़ा करने से पहले, मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी और मेला अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने दहन स्थल पर बने सीमेंटेड फाउंडेशन पर विधिवत भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवताओं का आह्वान करते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

दहन स्थल पर नगर निगम की इंजीनियरिंग टीम अधीक्षण अभियंता महेश गोयल के नेतृत्व में लगातार मॉनिटरिंग करती रही। दोपहर लगभग 3 बजे पुतले को क्रेन के सहारे उठाकर फाउंडेशन स्थल की ओर ले जाया गया, जिसके बाद शाम 6 बजे इसे स्थापित करने का काम शुरू हुआ और रात 8 बजे तक इसे पूरी तरह खड़ा कर दिया गया। यह 215 फीट ऊंचा विशाल रावण पूरे मेला परिसर में गर्व से खड़ा नजर आ रहा है, जिसे दूर से ही देखा जा सकता है।

150 फीट तक सुरक्षा का पुख्ता घेरा

रावण को देखने के लिए राह चलते लोग भी रुकने लगे, कई दर्शकों ने रावण के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुतले के चारों ओर करीब 150 फीट के दायरे में कड़े प्रबंध किए गए थे। इस क्षेत्र में सिर्फ मजदूरों और निगम अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति थी। इस पूरी प्रक्रिया में अधीक्षण अभियंता एक्यू कुरेशी, भुवनेश नावरिया, संजय विजय, तौसीफ खान, लक्ष्मीनारायण बडारिया, विनोद मेहरा, राजेश यादव, नवीन नायक, और अंकित मीणा सहित इंजीनियरों की टीम लगातार दिशा-निर्देश देती रही।

RELATED NEWS

No Content Available

स्थानांतरित हुई दहन की दिशा

इस वर्ष रावण के आकार को देखते हुए दहन स्थल को पुराने विजयश्री रंगमंच से हटाकर मैदान की पूर्व दिशा में स्थानांतरित किया गया। यहां मिट्टी की जगह 26×24 फीट का मजबूत आरसीसी फाउंडेशन तैयार किया गया। इसमें आठ स्टील की जैक रोड्स लगाई गईं और लोहे की रस्सियों से रावण को मजबूती दी गई। पेडस्टल पर फिश प्लेट्स और नट-बोल्ट की मदद से पुतले को स्थिर किया गया। इसे खड़ा करने में 220 टन और 100 टन की दो हाइड्रोलिक क्रेनों का इस्तेमाल हुआ।

बेहद आकर्षक है रावण का रूप

इस बार का रावण पहले की तुलना में ज्यादा लंबा और दुबला दिखाई देता है। उसके चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूंछें और गम्भीरता का भाव उसे और भी रौबदार बनाते हैं। पुतले का चेहरा फाइबर ग्लास से बना है, जिसकी लंबाई 25 फीट और वज़न लगभग तीन क्विंटल है। इसके 60 फीट लंबे मुकुट को रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से सजाया गया है, जो रात में दमकती हैं। ढाल में भी चमकदार एलईडी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें : बालिका वधू बनी दुल्हन! मिलिंद संग शादी के बाद अविका…

रावण को लाल, हरे और नीले रंग के भव्य वस्त्रों से सजाया गया है, जिससे उसका स्वरूप अत्यंत आकर्षक लग रहा है। पारंपरिक दशानन रूप में बनाए गए इस पुतले की तलवार 50 फीट लंबी है, और उसने 40 फीट की विशाल जूतियां पहनी हैं। इस पुतले में 25 रिमोट कंट्रोल पॉइंट्स फिट किए गए हैं, जो इसे तकनीकी रूप से और भी खास बनाते हैं। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर कोटा के दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित बना दिया है, और इतिहास में दर्ज होने को पूरी तरह तैयार है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

Mansukh Mandaviya

क्यों प्राइवेट कंपनी के बाहर बैठे नज़र आए मनसुख मांडविया, लोगों की लगी लंबी लाइन

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

POPULAR POST

Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India