नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में मां बनी है। रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है।
गुरुवार यानि आज आलिया भट्ट को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियों में रणबीर आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में रणबीर अपनी नन्हीं परी को मीडिया से छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी लाडली बहू आलिया भट्ट का स्वागत करने रणबीर के घर पहुंच गई हैं।
आपको बता दें रणबेलिया के नाम से मशहूर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की ख़बर दी थी।