Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
8 October 2022: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, धन लाभ के

8 October 2022: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, धन लाभ के मिल रहे संकेत, पढ़े आज का राशिफल

मेषआज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवार में चल रही  अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करें। आर्थिक मामलों में किसी से सलाह लेने से बचना होगा। आपने अहंकार में आकर कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से गलत ना बोलें, नहीं को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य का बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।

वृषआज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए समस्या से भरा रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने अधिकारी का दिल जीतना होगा तभी आपको अच्छे पद की  प्राप्ति होगी। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटकना पड़ेगा। कुछ समय की परेशानियों के बाद राहत मिलेगी।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो जरूर जाएं। परिवार के निजी मामले में बाहर वालों से सलाह मशवरा लेने से बचना होगा।

व्यापार कर रहे लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे

कर्क- आज आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपकी माताजी आपसे किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा।

सिंह- आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प लोगों का दिल जीतने के लिए कोई गलत काम ना करें। साझेदारी में व्यवसाय को करना आपके लिए लाभदायक होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे। किसी से मदद की उम्मीद ना करें क्योंकि कोई भी आपके समय पर काम नहीं आएगा। आपका कोई परिजन आपको धोखा दे सकता है।

आय व्यय में संतुलन बनाए रखें

तुला- आज आपको व्यापार में लेनदेन से संबंधित मामला में बहुत ही सावधानी से निपटाना होगा। अधिक उत्साह के कारण किसी भी काम को बिगाड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी परीक्षा को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिजन के घर मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई निवेश वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही करना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे।

धनु- आज के दिन घर परिवार के मामलों में विनम्रता से काम लेना होगा। बिना मांगे किसी को सलाह ना दें। अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें। आप भौतिक सुख सुविधाओं में भी रुचि लेंगे।

परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा

मकर- अपने आलस्य का छोड़कर आगे बढ़ना होगा। तभी जीवन में कुछ कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार की किसी डील के लिए पूरी मेहनत करनी होगी नहीं तो वह हाथ से निकल सकती है।

कुंभ- घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। किसी पूजा पाठ का आयोजन होगा जिससे परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी वाणी कोई वाद-विवाद करा सकती है इसलिए आपको उसमें मधुरता बनाए रखें।

मीन- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए फलदायक रहने वाला है। अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से प्रसन्न रहेंगे।

Exit mobile version