Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » आज मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व, सोना खरीदने और पूजा के लिए जानें शुभ मुहूर्त

आज मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व, सोना खरीदने और पूजा के लिए जानें शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू और जैन समुदाय का पवित्र पर्व अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, आज 30 अप्रैल 2025 को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

by Akhand Pratap Singh
30/04/2025
Akshaya Tritiya 2025

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू और जैन समुदाय का पवित्र पर्व अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, आज 30 अप्रैल 2025 को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला यह पर्व अक्षय फल देने वाला माना जाता है। ‘अक्षय’ का अर्थ है ‘कभी नष्ट न होने वाला’, और इस दिन किए गए पुण्य कार्य, खासकर सोना खरीदना, गृह प्रवेश, भूमि पूजन और नए व्यवसाय की शुरुआत, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाले माने जाते हैं। यह दिन स्वयं एक अबूझ मुहूर्त है जिसमें बिना पंचांग देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

क्या हैं पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 2025 (Akshaya Tritiya 2025) के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्त भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के लिए विशेष रूप से पीला और लाल रंग शुभ माना गया है।

RELATED NEWS

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

April 29, 2025

सोना खरीदने का शुभ समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस साल सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल की सुबह 5:33 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल की रात 2:50 बजे तक रहेगा। इस दौरान देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। ज्वेलरी व्यापारियों ने इस अवसर पर विशेष ऑफर और डिजाइन लॉन्च किए हैं ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके।

यह भी पढ़े: दिल्ली में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

अक्षय तृतीया के दिन पूजा की विधि

अक्षय तृतीया के दिन पूजा की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान से होती है। यदि संभव हो तो गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। घर और पूजा स्थल को साफ करने के बाद पीले या लाल कपड़े पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की मूर्तियां या चित्र स्थापित किए जाते हैं।

मूर्तियों को गंगाजल से शुद्ध कर चंदन, कुमकुम, पीले फूल, कमल और तुलसी अर्पित किए जाते हैं। भोग में जौ, गेहूं का सत्तू, चने की दाल, ककड़ी और मिठाई शामिल होती हैं। भक्त विष्णु सहस्रनाम, लक्ष्मी स्तोत्र, गणेश चालीसा और कुबेर चालीसा का पाठ करते हैं। पूजा के बाद घी का दीपक जलाकर आरती की जाती है और भोग को परिवार और जरूरतमंदों में बांटा जाता है।

बाजारों में रौनक.. तीर्थयात्रियों की भीड़

अक्षय तृतीया के अवसर पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी के लिए उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में ज्वेलरी शोरूम सुबह से ही ग्राहकों से गुलजार हैं। इसके अलावा इस दिन चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी हो रहा है जिसमें यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। अनुमान है कि इस साल 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड के इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

Related Posts

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

April 29, 2025
Next Post
Hamirpur

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

Chardham Yatra 2025

चारधाम यात्रा का शुभारंभ.. आज खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

UP News

योगी ने किया पाकिस्तानियों का सफाया, ऐसा किया इलाज सब हो गए सीमापार

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India