Friday, November 6, 2026 6:32 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

हक की ज़मीन, अफसरों की तिजोरी! DM बंगले के नाम पर 1000 करोड़ की लूट, भयंकर घोटाला उजागर

हमीरपुर से सामने आया है एक चौंकाने वाला घोटाला, जहां सरकारी अफसरों ने ही 1000 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल रचा। DM आवास से सटी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे विपक्षियों के नाम कराने की साजिश रची गई। अब 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

by Mayank Yadav
30/04/2025
Hamirpur

Hamirpur land scam: हमीरपुर से आई खबर ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत से जिले के DM आवास और उससे सटी 58.14 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे विपक्षियों को सौंपने की कोशिश की गई। जमीन की कीमत 1000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। आरोपी अफसरों ने न सिर्फ अभिलेखों से छेड़छाड़ की, बल्कि कोर्ट में असली दस्तावेज भी नहीं प्रस्तुत किए। पूरे मामले में पूर्व SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला इस वक्त हाईकोर्ट में विचाराधीन है, और इसकी जांच की जा रही है।

अफसरों ने कर डाला जमीन का सौदा

Hamirpur में सरकारी जमीन को विपक्षियों के नाम कराने के लिए अफसरों ने गजब का जाल बुना। रिपोर्ट के अनुसार, DM बंगले से सटी 58.14 एकड़ जमीन—जिसमें मेरापुर डांडा की 51.89 एकड़ और भिलावां डांडा की 6.25 एकड़ भूमि शामिल है—को फर्जी तरीके से अकृषिक घोषित कर विपक्षियों को सौंपने की कोशिश की गई।

2004 से 2007 के बीच सदर तहसील में तैनात रहे तत्कालीन SDM विजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जैनेंद्र सिंह और सदर लेखपाल की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। SDM सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा की तहरीर पर इनके विरुद्ध IPC की सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

Hamirpur

‘जाति पूछकर अपमान’: हमीरपुर के सरकारी स्कूल हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड!

December 14, 2025
दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

November 28, 2025

अफसरों और रसूखदारों की मिलीभगत

जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें अफसरों के साथ-साथ कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और हमीरपुर के कई रसूखदार शामिल हैं। स्वरूप नगर, तिलकनगर, और रमेड़ी के सिंघल परिवार के कई सदस्यों सहित विवेक कुमार, सूर्यनारायण और आनंदेश्वर अग्रवाल को नामजद किया गया है।

इनका दावा था कि डीएम आवास उनकी पुश्तैनी जमीन पर बना है। इस दावे को सही ठहराने के लिए इन्होंने अफसरों के साथ मिलकर नकली दस्तावेज तैयार करवाए। ये दस्तावेज Hamirpur कोर्ट में भी प्रस्तुत किए गए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

1857 के बागियों की जमीन पर नज़र

यह महज एक भूमि विवाद नहीं, बल्कि आज़ादी के संघर्ष से जुड़ी विरासत पर चोट है। रिपोर्ट के अनुसार, 1857 की क्रांति में भाग लेने के चलते ब्रिटिश हुकूमत ने माधवराव और नारायणराव की कोठी और उससे जुड़ी जमीन जब्त कर ली थी। यह भूमि बाद में नजूल संपत्ति बनी और 1932 में राजस्व विभाग को सौंपी गई।

अब तक यह जमीन सरकार के कब्जे में थी, लेकिन भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे अफसरों ने उसे हड़पने की साजिश रच डाली।

Hamirpur का यह मामला महज एक फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रमाण है जिसमें प्रशासनिक अफसर खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। 1000 करोड़ की ज़मीन को ठगने की यह कोशिश बताती है कि सत्ता की कुर्सी पर बैठे कुछ लोग जनहित की बजाय निजी लाभ के लिए संविधान और राष्ट्र की संपत्ति से भी खिलवाड़ करने को तैयार हैं। जांच और सज़ा की उम्मीद में जनता की नज़र अब अदालत पर है।

पहलगाम हमले पर मायावती की नसीहत, अंबेडकर के अपमान पर चेतावनी; सियासी घमासान के बीच बसपा सुप्रीमो का बड़ा बयान

Related Posts

Hamirpur

‘जाति पूछकर अपमान’: हमीरपुर के सरकारी स्कूल हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड!

December 14, 2025
दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

दरिंदों ने किशोरी से की दरिंदगी और पिलाया तेजाब, दवा हुई बेअसर और कुछ ऐसे हमीरपुर की ‘निर्भया’ की थम गई सांस

November 28, 2025
सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

सक्सेसफुल हुई कुत्ता सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की लव स्टोरी, अब हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों की होने जा रही शादी

June 10, 2025
पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

May 3, 2025
ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

ऐसा क्या हुआ कि होली पर पुरुषों को कर दिया गया गांव बदर, यहां सिर्फ महिलाओं ने  उड़ाया रंग-गुलाल

March 15, 2025

Hamirpur News: फर्जी साइन बना कर बैंक से 13 लाख की धोखाधड़ी करने वाला युवक पकड़ा गया

May 21, 2023

Uttar Pradesh : ट्रक ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

May 16, 2023

UP Nikay Chunav: ‘ट्रिपल इंजन की सरकार में बहेगी विकास की गंगा’, BJP को वोट देने की अपील करते हुए बोले बृजेश पाठक

May 3, 2023

Nikay Chunav News2023 : नगर निकाय चुनाव को लेकर डीआईजी ने की हाई लेवल मीटिंग, शांतीपूर्ण तरीके से चुनाव पूर्ण करने की अपील

May 2, 2023

Hamirpur: 8 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

April 23, 2023
Next Post
Chardham Yatra 2025

चारधाम यात्रा का शुभारंभ.. आज खुलेंगे यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

UP News

योगी ने किया पाकिस्तानियों का सफाया, ऐसा किया इलाज सब हो गए सीमापार

Gold Price Today

अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत में गिरावट! जानिए 30 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स...

POPULAR POST

Israel Aid : ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद होगी बंद; नेतन्याहू पर उठे सवाल

Israel Aid : ट्रंप का बड़ा ऐलान, इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद होगी बंद; नेतन्याहू पर उठे सवाल

November 3, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026

LATEST

UP Hospitals on High Alert

UP News:दीपावली और छठ पूजा को लेकर यूपी के अस्पताल हाई अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

November 6, 2026
India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India