गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Char Dham Yatra 2025: कबसे से खुलेगा श्रद्धा का मार्ग, जानिए कितने श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी और अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली है

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 22, 2025
in धर्म

Char Dham Yatra 2025:चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ 30 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। इसके अलावा, सिख श्रद्धालुओं के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पहुंचा 19 लाख पार

इस बार की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा है। अब तक कुल मिलाकर 19 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुआ है, जहां करीब 6 लाख 48 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। बद्रीनाथ धाम भी श्रद्धालुओं की पहली पसंद में शामिल है, जहां 5 लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए भी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 3 लाख से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 32 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज कराया है।

RELATED NEWS

Char Dham Yatra: अब बाबा केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त! नए रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

मई 9, 2023

केदारनाथ के कपाट खुले, लम्बी कतार में दर्शन को, उमड़ी भीड़ 

मई 6, 2022

धामों की तैयारी का जायजा

बद्री-केदार मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ धाम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

सड़कों की मरम्मत जोरों पर

चारधाम यात्रा का मार्ग करीब 739 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते की मरम्मत और सुधार का काम तेजी से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि चार एजेंसियां मिलकर इस काम को अंजाम दे रही हैं। उन इलाकों को भी चिह्नित किया गया है जहां अक्सर भूस्खलन होता है। ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देकर काम कराया जा रहा है। सभी सुधार कार्य 25 अप्रैल तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

यात्रा के दौरान सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। देहरादून RTO की प्रवर्तन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सभी दफ्तरों में शुरू हो गई है। साथ ही, यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी चेक पोस्ट भी जल्द सक्रिय कर दिए जाएंगे। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रवर्तन दलों की तैनाती भी की जाएगी। जिन इलाकों में विशेष निगरानी की जरूरत है, वहां पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

Tags: pilgrimage newsUTTARAKHAND TOURISM

Sadaf Farooqui

Related Posts

Char Dham Yatra: अब बाबा केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त! नए रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

by Anu Kadyan
मई 9, 2023

उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय और मैदानी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...

केदारनाथ के कपाट खुले, लम्बी कतार में दर्शन को, उमड़ी भीड़ 

by Web Desk
मई 6, 2022

उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ का पट खुलते ही चारो ओर जगमगा उठा जग और कड़ाके की सर्दी के बीच तड़के 4...

Next Post
Shakti Dubey

प्रयागराज की बेटी बनी देश की सबसे बड़ी अफसर: शक्ति दुबे ने UPSC 2024 में हासिल किया पहला स्थान

Alkaline Filter: पानी को और भी ज्यादा हेल्थी बनाने वाले इस फ़िल्टर में क्या है ऐसा ख़ास, जानकर हो जाएँगे हैरान

Alkaline Filter: पानी को और भी ज्यादा हेल्थी बनाने वाले इस फ़िल्टर में क्या है ऐसा ख़ास, जानकर हो जाएँगे हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In