• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, August 26, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

ममता की घनी छांव में डॉ राजेश्वर, मां के प्रति है गहरी आस्था

by Zeeshan Farooqui
January 28, 2022
in धर्म
0

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 70

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 73
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया: मां मां ही होती है मां उपमा नहीं होती क्योंकि कोई भी मां के समान नहीं है। मां के समान मां ही हैं। जाहिर है किसी के भी जीवन में मां का अहम स्थान होता है। डॉ राजेश्वर सिंह की देवी मां, गंगा मां,  मां भारती, जन्मदात्री मां के प्रति गहरी आसक्ति है। अध्यात्म के उच्च शिखर पर पहुंचा हर व्यक्ति इसको भलीभांति महसूस कर सकता है। जीवन की उपरामता में कुछ ऐसे पल आते हैं जब व्यक्ति अपने में नहीं होता और भक्ति और प्रेम की पुण्य भावना में आकंठ डूब जाता है। तब बाबा तुलसी की पंक्तियों में कह सकते हैं, मन गुन गावत पुलक सरीरा, गदगद गिरा नयन बह नीरा। इस भाव में मौन ही नहीं काष्ठ मौन की स्थिति आ जाती है।

डॉ राजेश्वर की दतिया की प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में गहरी अनुरक्ति है। पुलिस सेवा में तमाम व्यवस्तताओं के बीच डॉ राजेश्वर हर महीने मां बगलामुखी के दर्शन करने अवश्य जाते रहे और यह क्रम अनवरत चल रहा है। गौरतलब है कि मां बगलामुखी को राजयोग और यश की देवी माना जाता है। मां बगलामुखी के देश में तीन स्थल हैं जिनमें एक हिमाचल प्रदेश में जबकि दो मध्यप्रदेश में है। तीन मुख वाली त्रिशक्ति माता बगलामुखी का एक मंदिर मध्यप्रदेश के दतिया में है जिसको पीतांबरा पीठ के नाम से जाना जाता है। खास बात है कि देवी की पूजा पीतोपचार विधि से की जाती है। मां बगलामुखी पीतांबर ही धारण करती हैं।

Related posts

Lalbaugcha Raja:मुंबई की आस्था का प्रतीक, पहली झलक आई सामने शुरू हुआ उत्सव जानिए कैसा है इस बार का स्वरूप

Lalbaugcha Raja:मुंबई की आस्था का प्रतीक, पहली झलक आई सामने शुरू हुआ उत्सव जानिए कैसा है इस बार का स्वरूप

August 25, 2025
जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

August 22, 2025

एक पौराणिक मान्यता के मुताबिक बगलामुखी का प्राकट्य सौराष्ट्र के हरिद्रा सरोवर में हुआ था। सृष्टि में महाविनाश को रोकने के लिए  देवी बगलामुखी भगवान विष्णु की प्रार्थना पर हरिद्रा सरोवर से प्रकट हुई थीं। पीतांबरा पीठ में विराजित बगलामुखी देवी के बारे में कहा जाता है कि भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। डॉ राजेश्वर की मां बगलामुखी में गहरी आस्था है। मां के दरबार में जब वो पहुंचते हैं तो अलौकिक भाव में डूब जाते हैं।

बगलामुखी देवी के साथ ही डॉ राजेश्वर की मां गंगा में भी गहरी आस्था है। कहा जाता है गंगा तव दर्शनात् मुक्ति। मां गंगा पाप, ताप, शाप से मुक्त करती हैं। मां गंगा की धवलधार का दर्शन करते ही हमारे भीतर अमृत की रसधार बहने लगती है। डॉ राजेश्वर हर दूसरे महीने गंगा स्नान अवश्य करते हैं। ये मां गंगा के अनन्य प्रेम को बखूबी दर्शाता है। जाहिर है एक हाथ में गंगा हो दूसरे हाथ में तिरंगा हो और होठों पर वंदेमातरम् का गान। यही भाव डॉ राजेश्वर के जीवन में दिखता है।

मां भारती के लिए सबकुछ न्योछावर करने , देशभक्ति की भावना उनके अंदर इस तरह रची-बसी है कि उनके सारे क्रियाकलाप में यह बखूबी झलकती भी है। रीति-प्रीति की प्रबल प्रगाढ़ता का ही असर है कि इन सारे भावों से व्यक्ति भर जाता है। आनंद की सरिता में अवगाहन करने लगता है। डॉ राजेश्वर दतिया की बगलामुखी मां का हर महीने दर्शन करते हैं वहीं हर दूसरे महीने गंगा में स्नान करते हैं। और अपनी मां तारा सिंह के प्रति उनके स्नेह का सार है कि जब भी समय मिलता है, मां के चरणों में विनयावनत रहते हैं।

सच ही है कि मां के ऋण से कोई मुक्त नहीं हो सकता। कहा जाता है कि भगवान जब लोगों से स्नेह करना चाहते हैं तो मां के रूप में जन्म लेते हैं। मां जब अपने लाल को स्नेहपूर्ण नयनों से निहारती है तो उस छवि का वर्णन किया नहीं जा सकता। अगर बाबा तुलसी के शब्दों को यहां प्रयुक्त करें तो कह सकते हैं, गिरा अनयन, नयन बिनु बानी। वाणी के पास आंखें नहीं हैं और आंखों के पास वाणी नहीं है। ऐसे में कैसे इस मनोहारी दशा का वर्णन किया जा सके। डॉ राजेश्वर की चारो मां, मां बगलामुखी, मां गंगा, मां भारती अपनी मां के प्रति जो गहरी आस्था है उन्हें सह्रदयता की कतार में पहले नंबर पर खड़ा करती है।

Tags: Dr. Rajeshwarpitambara devithe dense shade of Mamta
Share197Tweet123Share49
Previous Post

थोड़ी देर में मेरठ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

Next Post

Delhi rape case: शाहदरा गैंगरेप मामले में 9 महिला समेत 11लोग गिरफ्तार

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Next Post

Delhi rape case: शाहदरा गैंगरेप मामले में 9 महिला समेत 11लोग गिरफ्तार

UPCA
Lucknow

महिला डॉक्टर को 1000 कॉल और 5000 मैसेज भेजकर परेशान करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

August 26, 2025
Ramabhadracharya and Premanand Maharaj controversy

क्या रामभद्राचार्य की टिप्पणी ने संत समाज की एकता को झकझोर दिया कैसे प्रेमानंद की सादगी ने जीत लिया दिल

August 26, 2025
UP T20 League Highlights 25 August 2025

UP T20 League:कानपुर सुपरस्टार्स को आखिरकार मिली पहली जीत ,काशी रुद्रास ने किसको हराकर अपनी धमक रखी बरकरार

August 26, 2025
Kanpur

Kanpur पुलिस पर लगे गंभीर आरोप: सत्यम त्रिवेदी का दावा- थाने में पीटा और दीं जातिसूचक गालियां

August 26, 2025
Nikki Bhati

ग्रेटर नोएडा: Nikki Bhati हत्याकांड में बहन कंचन का नया वीडियो, ‘मेरी बहन की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी’

August 26, 2025
CM Yogi

CM Yogi-विधायक को धमकी: मजार को छुआ तो ‘गोली मार देंगे’, साइबर सेल कर रही जांच!

August 26, 2025
Trump

Trump के 50% टैरिफ से सहमा बाजार: शेयर मार्केट में भारी गिरावट Sensex-Nifty बिखरे, ये 10 शेयर धड़ाम

August 26, 2025
ED, raid, Saurabh

सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा, आप नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर शिकंजा

August 26, 2025
UP Weather Delhi

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट जारी

August 26, 2025
supreme court strict action against creators mocking disabled with apology and fine

Supreme Court: सोशल मीडिया पर किसका मज़ाक उड़ाना अब पड़ेगा भारी,मंत्रालय को गाइडलाइन बनाने का दिया निर्देश

August 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version