• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

छाता होली खेलने की यहां है 500 साल पुरानी परंपरा… जानें कैसे होता है आयोजन?

धमौन गांव में ‘छाता होली’ को एक अद्भुत और अनोखे तरीके से मनाया जाता है, जहां हर ‘छतरी’ के नीचे लोग एकजुट होकर होली के गीत गाते हैं और इसे उल्लास के साथ मनाते हैं।

by Kirtika Tyagi
March 12, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
0
holi

holi

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Samastipur News : देशभर में रंगों के पर्व होली को लेकर उमंग दिखने लगा है। बिहार के समस्तीपुर के परोटी स्थित धमौन गांव की ‘छाता होली’ को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। दरअसल, धमौन गांव में ‘छाता होली’ को एक अद्भुत और अनोखे तरीके से मनाया जाता है, जहां हर ‘छतरी’ के नीचे लोग एकजुट होकर होली के गीत गाते हैं और इसे उल्लास के साथ मनाते हैं।

क्या है ‘छाता होली’ की खासियत

धमौन गांव के एक बुजुर्ग ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान ‘छाता होली’ की खासियत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, कि “यहां होली खेलने की परंपरा काफी वर्षों पहले शुरू हुई थी, जिसे हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारे पूर्वज छाता होली के दौरान गीत भी गाते थे, यह परंपरा आज भी चल रही है। पहले की तुलना में अब ‘छाता होली’ को लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है।

Related posts

Mahatma Gandhi Stray Dogs Case

दिल्ली में कुत्तों को लेकर बहस छिड़ी ,महात्मा गांधी और 60 कुत्ते, क्या था कम पाप बनाम बड़ा पाप मामला

August 16, 2025
UP BJP

UP BJP का टिकट फॉर्मूला: 2027 चुनाव से पहले विधायकों की टेंशन बढ़ी, सर्वे से तय होगी किसकी किस्मत

August 16, 2025

समस्तीपुर के धमौन गांव में होली की तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। इस दौरान गांव की अलग-अलग टोली एक साथ मिलकर बांस की विशाल छतरियां बनाती हैं। इन छतरियों का आकार इतना बड़ा होता है कि एक छतरी के नीचे दो दर्जन से अधिक लोग खड़े होकर होली के गीत गा सकते हैं। इस परंपरा में न केवल उत्सव का आनंद लिया जाता है, बल्कि इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा भी होती है, क्योंकि हर टोली अपनी छतरी को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास करती है।

500 साल पुरानी परंपरा

एक छतरी को बनाने के लिए करीब 15,000 से लेकर 50,000 रुपए तक खर्च आता है और इसे पूरा तैयार करने में लगभग 15 दिन का समय लगता है।

गांव के अन्य बुजुर्ग ने आईएएनएस को बताया कि यह परंपरा 500 साल पुरानी है। 17वीं शताब्दी के मध्य में छाता होली खेलने की परंपरा शुरू हुई थी। हमारे पूर्वज धमौन गांव में आकर बसे थे और उन्होंने इसे शुरू किया था। हालांकि, बाद में होली खेलने के दौरान छाते को लाया गया था, जो आज भी परंपरा का हिस्सा है। मैं मांग करता हूं कि हमारे यहां की छाता होली को राजकीय दर्जा दिया जाए।

धमौन गांव की पहचान स्वामी निरंजन मंदिर से जुड़ी हुई है, जहां लोग होली के दिन छतरियों के साथ एकत्रित होकर अपने कुल देवता की पूजा करते हैं और वहां से यह रंग-बिरंगी छतरियों की यात्रा शुरू होती है।धमौन गांव की ‘छाता होली’ इतनी फेमस है कि स्थानीय ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी लोग आते हैं।

Tags: holiHoli 2025Samastipur news
Share196Tweet123Share49
Previous Post

IPL Schedule 2025 : आ गया IPL का पूरा Schedule, डेट वाइज़ कर लीजिए नोट

Next Post

Uttar Pradesh: सहारा की इन सोसायटी के निवेशकों को मिल रहा रिफंड,जानिए कैसे और किसको मिलेगा लाभ

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Next Post
Sahara refund process update

Uttar Pradesh: सहारा की इन सोसायटी के निवेशकों को मिल रहा रिफंड,जानिए कैसे और किसको मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version