बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Horoscope Today 11 July 2022: कैसी रहेगी आज सितारों की चाल, और क्या सितारे पलट देंगे आपकी किस्मत की रेखा, जाने अपना राशिफल

by Web Desk
जुलाई 10, 2022
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

आज का राशिफल 11 जुलाई दिन रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा के साथ मंगल और शुक्र भी मौजूद रहेंगे। चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि का स्वामी बताया गया है। ऐसे में चंद्रमा आज बलवान रहेंगे। जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखिए क्या कहती है आपकी राशि:

मेष राशि(Aries): जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सायंकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। देर रात तक पुनः सब सामान्य हो जाएगा।

RELATED NEWS

daily horoscop

Daily Horoscop:चंद्र-शनि के विषयोग में आज सभी 12 राशियों पर असर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

जून 10, 2026
Daily Horoscope 23 February 2026

Daily Horoscope:किन राशियों को मिलेगा अवसर, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानिए स्वास्थ्य, करियर और व्यापार के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन

फ़रवरी 23, 2026

वृष राशि(Taurus): राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में चला गया है। अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। वृश्चिक राशि का चन्द्रमा षष्ठम भाव में मंगल के घर का होकर आपके अन्दर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन राशि(Gemini): आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिलकुल भी न उलझना, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क राशि(Cancer): आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि(Leo): आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या राशि(Virgo): भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है, तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता प्राप्त करेंगे। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

तुला राशि(Libra): यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा और आपको नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट और चोरी का भय है। ऐसे में आप आज के दिन सावधान रहें।

वृश्चिक राशि(Scorpio): आज आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर सपाटे और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि(Sagittarius): राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में मीन पर भ्रमण पर है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। दिन आपका उत्तम है।

मकर राशि(Capricorn): आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। अतः आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा।

कुंभ राशि(Aquarius): आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किये गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि(Pisces): आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति भाव पूर्ण रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

Tags: aaj ka rashifal 11 julydaily horoscopehoroscope today
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

daily horoscop

Daily Horoscop:चंद्र-शनि के विषयोग में आज सभी 12 राशियों पर असर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

Today Horoscope June 2026 All Zodiac Signs:जून 2026 के इस बुधवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में एक साथ...

Daily Horoscope 23 February 2026

Daily Horoscope:किन राशियों को मिलेगा अवसर, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानिए स्वास्थ्य, करियर और व्यापार के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 23, 2026

Daily Horoscope 23 February 2026:आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति यह संकेत...

30 December Numerology Horoscope

Aaj ka ank jyotish : समझदारी और वाणी में मिठास से आएगी रिश्तो में मजबूती, रुके हुए कार्य होंगे पूरे

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

30 December Numerology Horoscope:30 दिसंबर की अंक ऊर्जा दिनांक अंक 3 और यूनिवर्सल दिनांक अंक 6 के मेल से बनती...

Aaj ka rashifal:आज का त्रिकोण योग खोल देगा किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों को होगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तेहान? जानिए आज का दिन आपके लिए कितना है शुभ

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 9, 2025

Aaj Ka Rashifal :मंगलवार का दिन साहस, पराक्रम और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी की कृपा पाने...

aaj-ka-rashifal-14-november

मेष राशि: आज (14 नवंबर) का दिन कैसा रहेगा?

by Kanan Verma
नवम्बर 14, 2025

मेष राशि आज: 14 नवंबर 2025 : आज आपका दिन उर्जा और आत्मविश्वास से भरा है, लेकिन धैर्य और सावधानी भी उतनी...

Next Post

Eid al-Adha: बकरीद के मौके पर जामा मस्जिद में अदा की गई नामाज, गले लगकर दी बकरीद की मुबारकबाद

देश के मुसलमानों को RSS ने दिया संदेश, कही ये बड़ी बात ...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist