Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नवरात्रि व्रत के दौरान खुद को कैसे रखे हेल्दी, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Navratri 2022 Fasting Rules: नवरात्रि व्रत के दौरान खुद को कैसे रखे हेल्दी, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Navratri 2022 Fasting Rules: नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। वे नौ दिनों का व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत में कोई फल लेता है, तो कुछ भक्त केवल पानी पीकर ही नौ दिन तक रहते हैं। मेडिकली व्रत को सही माना जाता है, इससे बॉडी का मेटाबॉलिजम ठीक रहता है। हालांकि नौ दिनों तक लगातार चलने वाले व्रत का आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है, इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो व्रत रखने के बाद भी आपकी सेहत बिल्कुल सही रहेगी।

शरीर में ना हो पानी की कमी

जब आप भोजन करते हैं, तो लगभग सभी आयटम में पानी होता है। इसलिए अगर आप कम पानी भी पीते हैं, तो शरीर का काम चल जाता है। लेकिन व्रत के दौरान शरीर को अपनी बचत वाली कैलोरी खर्च करनी पड़ती है, और शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में शरीर को ज्यादा पानी की जरुरत पड़ती है। इसलिए अगर आप व्रत पर हैं, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। हो सके तो तय समय अंतराल पर पानी या जूस लेते रहें। पानी के अलावा आप नारियल पानी, दूध, शेक वगैरह भी लेते रहें। इनसे शरीर को जरुरी ताकत और पोषण दोनों मिलेगा। लेकिन इस दौरान चाय-कॉफी से दूर रहें, क्योंकि ये डिहाइड्रेटिंग होते हैं और आपके शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स है बेहतर चॉइस

अगर आपका शरीर स्वस्थ है और व्रत के दौरान आप कुछ नहीं लेते, तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर किसी तरह की समस्या या कमजोरी हो, तो ड्राई फ्रूट्स लेना फायदेमंद रहेगा। काजू, बादाम, किशमिश, मखाना, अखरोट आदि तुरंत एनर्जी देते हैं। इसके अलावा इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। लेकिन ध्यान रहे, भूख लगने पर इन्हें ज्यादा ना लें। थोड़ा-थोड़ा लेंगे, तो भूख भी खत्म हो जाएगी और शरीर को जरुरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाएंगे। इनके अलावा आप केला, सेब, संतरा जैसे ताजे फल भी खा सकते हैं।

सही समय पर भोजन करें

अगर आप व्रत के दौरान केवल एक वक्त का भोजन कर रहे हैं, या फलाहार कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आम तौर पर दिन भर भूखे रहने के बाद एक बार के भोजन में ज्यादा खाने का मन करता है। इसके पीछे दिमाग में चल रही ये भावना भी होती है कि सुबह से कुछ नहीं खाया है। दिक्कत ये है कि फलाहार हो या व्रत का आइटम, अगर आपने ज्यादा खाया, तो ये शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे शरीर सुस्त हो जाएगा और पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए व्रत रखते समय खाने की चीजों के साथ-साथ उसकी मात्रा का भी ख्याल रखें। ऐसा ना हो कि नौ दिनों के व्रत के बाद भी आपको अपना वजन बढ़ा हुआ मिले।

क्या खाएं, क्या ना खाएं

व्रत के दौरान ऐसी चीजें खाएं, जो आसानी से पचती हों। ज्यादा तला-भुना या बहुत फाइबर वाली चीजें ना खाएं। फाइबर वाली चीजें डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेती हैं। इसके अलावा रिफाइंड शुगर से दूर रहें। ये चीनी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। चीनी के बजाए आप व्रत के दौरान गुड़ ले सकते हैं। वहीं कुट्टू या सिंघाड़े का आटा आदि का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि उनकी क्वालिटी अच्छी हो। कहीं मिलावट हुई, तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

इन चीज़ो को खाने में करें शामिल

  1. फ्रूट और वेजिटेबल सलाद

आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं। स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। ये सलाद आपका पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा।

  1. साबूदाना खिचड़ी

अगर आपको साबूदाने की खीर पसंद नहीं है, मिर्च वाला खाना भी आपको पसंद नहीं है, तो आप साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसे घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है और यह ताकत भी देती है।

  1. कच्चा सिंघाड़ा

आलू चिप्स या अन्य तली हुई चीजों को खाने की जगह कच्चा सिंघाड़ा अपने नवरात्रि व्रत चार्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप कुछ फल या खीरा व टमाटर भी ले सकते हैं।

  1. दूध और फ्रूट शेक

अगर तला व मसालेदार कुछ न खाना हो, तो आप दूध और केले का बना मिल्कशेक दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी।

  1. फ्रूट रायता

फ्रूट रायता भी आपकी जरूरत को पूरी करने में मदद करेगा। दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर रायता बना लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी।

Exit mobile version