Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Maha Ashtami :क्या शारदीय नवरात्रि 2025 नौ नहीं बल्कि दस दिन की होगी,जानिए अष्टमी की तारीख़,पूजा-विधि और कन्या पूजन का महत्व

Maha Ashtami :क्या शारदीय नवरात्रि 2025 नौ नहीं बल्कि दस दिन की होगी,जानिए अष्टमी की तारीख़,पूजा-विधि और कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि 2025 में महाअष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। शुभ मुहूर्त में पूजा और व्रत पारण करने से खास फल मिलता है।

by SYED BUSHRA
29/09/2025
maha ashtami 2025

Maha Ashtami 2025 Date:नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन का खास महत्व माना जाता है क्योंकि महाअष्टमी पर हवन और कन्या पूजन का विशेष विधान है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर दुर्गा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

इस साल नवरात्रि की खासियत

शारदीय नवरात्रि 2025 में नौ नहीं बल्कि दस दिन की होगी। नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर को समाप्त होगी। ऐसे में भक्तों के मन में सवाल है कि अष्टमी की सही तारीख कब है।

दुर्गा अष्टमी 2025 की तिथि

दृक पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर, सोमवार शाम 4:31 बजे होगी और इसका समापन 30 सितंबर, मंगलवार शाम 6:06 बजे होगा। उदयातिथि के आधार पर दुर्गा अष्टमी का पर्व 30 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन कन्या पूजन भी किया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि की पूजा कन्या पूजन के बिना अधूरी मानी जाती है। परंपरा के अनुसार कम से कम नौ कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया जाता है। खीर, हलवा और पूरी खिलाने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है और भेंट दी जाती है। इस साल कन्या पूजन 30 सितंबर (अष्टमी) और 1 अक्टूबर (महानवमी) को किया जाएगा।

दुर्गा अष्टमी पूजा और कन्या पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे तक (स्नान और ध्यान के लिए शुभ)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे तक

कन्या पूजन मुहूर्त: प्रातः 10:40 से 12:10 बजे तक

व्रत पारण का समय

जिन घरों में कुल देवी या कुल देवता की पूजा होती है, वहां अष्टमी पर पूजा के बाद व्रत खोला जा सकता है। वहीं जो लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी को करते हैं, वे कन्या पूजन और हवन के बाद शाम को मां दुर्गा की आरती करके उपवास खोल सकते हैं। हालांकि नवमी और दशमी को व्रत पारण करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। पाठकों से निवेदन है कि किसी भी निर्णय से पहले अपने पुरोहित या स्थानीय परंपराओं की पुष्टि अवश्य करें। News1India इसकी सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता

Related Posts

No Content Available
Next Post
Badaun

डॉक्टर हैं या गैंगस्टर? Badaun में MBBS स्टूडेंट्स पर FIR, नर्सिंग छात्रों से मारपीट

Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या…… भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या...... भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट  क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

POPULAR POST

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India