शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन कब मनाएं, 11 या 12 अगस्त को, क्‍या है शुभ तिथि

by Web Desk
अगस्त 6, 2022
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Raksha Bandhan 2022: हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार तिथि के आधार पर निर्धारित होता है. रक्षाबंधन का त्योहर सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस बार पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त गुरुवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है और अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 3 मिनट तक रहेगी. इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 अगस्त को पूरा दिन भद्र का साया होने का कारण राखी बांधने के लिए सिर्फ एक घंटे का ही शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है.

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि भद्र काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. ऐसे में 11 अगस्त की रात 8 बजकर 51 मिनट के बाद राखी बांधी जा सकती है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार कोई भी शुभ कार्य रात्रि में नहीं किया जाता, इसलिए कुछ लोग 12 अगस्त को भाई को शुभ मुहूर्त में राखी बांधेंगे. लेकिन बता दें कि 12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 05 मिनट का ही है.

RELATED NEWS

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

अगस्त 15, 2026
Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

अगस्त 15, 2026

12 अगस्त से लग रहे हैं पंचक

हिंदू पंचाग के अनुसार अगर आप 12 अगस्त को राखी बांधने की सोच रहे हैं, इसमें शुभ मुहूर्त का ध्यान अवश्य रखें. बता दें कि 12 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से पंचक लग रहे हैं, जो कि 16 अगस्त, मंगलवार रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक रहने वाले हैं.

पंचक में नहीं होते शुभ कार्य

शास्त्रों में कहा गया है कि पंचक में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. कहते है कि पंचक में किए गए कार्यों का प्रभाव 5 गुना बढ़ जाता है. ऐसे में अगर शुभ कार्य के दौरान जरा सी भी चूक हो जाए, तो उसका बुरा प्रभाव सहना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में होने से पंचक लगता है।

रक्षाबंधन पर भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए

वाराणसी से प्रकाशित होने वाले ठाकुर प्रसाद पंचांग और ऋषिकेश पंचांग में 11 अगस्त को रक्षाबंधन कहा गया है, लेकिन उसमें भी भद्रा के समय में रक्षाबंधन को वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि रक्षाबंधन पर भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है। लंकापति रावण की बहन ने भद्राकाल में ही उनकी कलाई पर राखी बांधी थी और एक वर्ष के अंदर उसका विनाश हो गया था। भद्रा शनिदेव की बहन थी, भद्रा को ब्रह्मा से श्राप मिला था कि जो भी भद्रा में शुभ या मांगलिक कार्य करेगा, उसका परिणाम अशुभ ही होगा।

कहा जाता है कि महाभारत में यह रक्षा सूत्र माता कुंती ने अपने पोते अभिमन्यु को बांधी थी। जब तक यह धागा अभिमन्यु के हाथ में रहा तब तक उसकी रक्षा हुई, धागा टूटने के बाद ही अभिमन्यु की मृत्यु हुई थी। आचार्य अविनाश शास्त्री कहते हैं कि रक्षासूत्र मात्र एक धागा नहीं, बल्कि शुभ भावनाओं एवं शुभ संकल्पों का पुलिंदा है। यही सूत्र जब वैदिक रीति से बनाया जाता है और भगवन्नाम तथा भगवद्भाव सहित शुभ संकल्प करके बांधा जाता है तो इसका सामर्थ्य असीम हो जाता है।

प्रतिवर्ष सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार होता है, इस दिन गुरु या पुरोहित अपने शिष्य एवं यजमान तथा बहनें अपने भाई को रक्षा-सूत्र बांधती हैं। यह रक्षासूत्र यदि वैदिक रीति से बनाई जाए तो शास्त्रों में भी उसका बड़ा महत्व है। वैदिक राखी दूर्वा, अक्षत (साबूत चावल), केसर या हल्दी, शुद्ध चंदन, सरसों के साबूत दाने को कपड़े में बांधकर सिलाई कर बनाई जाती है। वैदिक राखी में डाली जानेवाली वस्तुएं जीवन को उन्नति की ओर ले जानेवाले संकल्पों को पोषित करती हैं। दूर्वा गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिनको राखी बांध रहे हैं उनके जीवन में आनेवाले विघ्नों का नाश हो जाय।

अक्षत श्रद्धा पूर्णता की भावना के प्रतीक हैं, जो कुछ अर्पित किया जाय, पूरी भावना के साथ किया जाय। केसर या हल्दी की प्रकृति तेज होती है, अर्थात हम जिनको यह रक्षा सूत्र बांध रहे हैं उनका जीवन तेजस्वी हो। उनका आध्यात्मिक तेज, भक्ति और ज्ञान का तेज बढ़ता जाय। चंदन शीतलता और सुगंध देता है, यह उस भावना का द्योतक है कि जिसको हम राखी बांध रहे हैं, उनके जीवन में सदैव शीतलता बनी रहे, कभी तनाव नहीं हो। सरसों तीक्ष्ण होता है, जो दुर्गुणों का विनाश करने एवं समाज-द्रोहियों को सबक सिखाने में तीक्ष्ण बनाता है। यह वैदिक रक्षासूत्र वैदिक संकल्पों से परिपूर्ण होकर सर्व मंगलकारी है।

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Family Dispute: वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

Google Search: एक सर्च के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानिए कैसे मिलते हैं सेकंडों में जवाब

Google Search: एक सर्च के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानिए कैसे मिलते हैं सेकंडों में जवाब

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Google Search Technology: जब आप Google पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट किसी एक कंप्यूटर तक सीमित नहीं...

Android Phone Slow: मिनटों में अपने फोन को करे फिर से तेज, और नया फोन खरीदने से बचे

Android Phone Slow: मिनटों में अपने फोन को करे फिर से तेज, और नया फोन खरीदने से बचे

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Smartphone Tips: फोन स्लो होने की बड़ी वजह लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए ऐप्स भी हो सकते हैं।...

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Shah Rukh Khan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की। तस्वीर में...

Next Post

फिल्म `काली' के विवादित पोस्टर मामले की सुनवाई आज

Tis Hazari Court: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर FIR के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist