• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home धर्म

Raksha Bandhan 2025:राखी बांधने का सही समय और पूजा की पूरी विधि जानें भद्रा काल की स्थिति

रक्षाबंधन 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। भद्रा सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी, इसलिए राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ है।

by SYED BUSHRA
June 30, 2025
in धर्म
0
Raksha Bandhan 2025:
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raksha Bandhan 2025:हिंदू धर्म में भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम या पूजा नहीं की जाती, क्योंकि मान्यता है कि भद्रा काल में किया गया कार्य विघ्न और कष्ट ला सकता है। ऐसे में रक्षाबंधन जैसा पवित्र पर्व, जिसमें बहनें भाइयों की लंबी उम्र और रक्षा की कामना करती हैं, भद्रा काल से बचकर ही मनाया जाना चाहिए।

रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा?

इस साल रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 04:12 बजे से हो रही है, जो 09 अगस्त को दोपहर 01:24 बजे तक रहेगी।

Related posts

Dahi Handi 2025 celebration and Krishna Janmashtami traditions

Dahi Handi 2025 :कृष्ण जन्माष्टमी के बाद क्यों मनाते है दही हांडी का त्योहार, क्या है इसकी रोचक कहानी

August 14, 2025
Krishna Janmashtami 2025 important rules and things to avoid

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

August 14, 2025

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:17 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक

इस बार भद्रा का कोई असर नहीं

इस बार राहत की बात ये है कि 09 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा काल समाप्त हो जाएगा। इसका मतलब ये है कि पूरे दिन राखी बांधने के लिए कोई भद्रा दोष नहीं रहेगा।

कुछ अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:48 से 05:32 तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:17 से दोपहर 02:23 तक

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन पर बहनें एक थाली में रोली, चावल, दीपक, मिठाई और राखी रखती हैं। भाई को तिलक कर, आरती उतारती हैं और उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। इसके बाद भाई बहन को मिठाई खिलाता है और उपहार या नेग देता है। कुछ बहनें इस दिन ईश्वर या कुलदेवता को भी राखी बांधती हैं और पूरे परिवार की रक्षा की कामना करती हैं।

राखी बांधते समय बोले यह मंत्र

रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय यदि बहनें यह मंत्र पढ़ें, तो इससे रक्षा सूत्र की शक्ति और बढ़ जाती है:

“ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।”

यह मंत्र भाई की सुरक्षा और शुभता की भावना को और भी प्रबल करता है।

इस बार रक्षाबंधन 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। भद्रा सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी, इसलिए राखी बांधने का पूरा दिन शुभ है। सुबह 06:17 से दोपहर 01:24 तक राखी बांधी जा सकती है।

Disclamer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। news1india इसकी पुष्टि नहीं करता और इसे अंतिम सत्य न मानें, निर्णय सोच-समझकर लें।

Tags: Hindu traditionsRaksha Bandhan Festival
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Poda Pitha : भगवान जगन्नाथ की पसंदीदा मिठाई,घर पर इसको कैसे बनाएं और भोग लगाए

Next Post

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Chandrashekhar Azad

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version