Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू पर असर डालता है, खासतौर से घर की रसोई यानी किचन पर। अगर किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ सकता है। कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे घर में धन की कमी, बीमारियां और तनाव बढ़ जाता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू पर असर डालता है, खासतौर से घर की रसोई यानी किचन पर। अगर किचन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ सकता है। कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे घर में धन की कमी, बीमारियां और तनाव बढ़ जाता है। मां अन्नपूर्णा की कृपा भी दूर हो जाती है, जिससे घर की बरकत खत्म होने लगती है।

किचन में कभी न रखें ये चीजें

रसोई में झाड़ू, पोछा या कचरे का डिब्बा (डस्टबिन) कभी न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसके कारण घर के लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं और पैसों की तंगी बनी रहती है।

रोटी बेलते समय करें ये जरूरी उपाय

पत्थर के प्लेटफॉर्म पर सीधे रोटी बेलना भारी गलती मानी जाती है। इससे राहु और केतु जैसे ग्रहों का दोष लगता है, जो घर में अशांति और कष्ट ला सकता है।

रोटी बेलने के लिए हमेशा लकड़ी का चकला इस्तेमाल करें। लकड़ी का चकला शुभ फल देता है, जबकि पत्थर का चकला वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

साथ बैठकर खाना खाने का लाभ

परिवार के सभी सदस्यों को दिन में कम से कम एक बार साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है और इससे घर में तनाव और कर्ज की समस्या बढ़ सकती है।

बासी आटा न करें इस्तेमाल

रात को बचा हुआ गूंथा हुआ आटा कभी इस्तेमाल न करें। इससे पितृ दोष लग सकता है, जो गंभीर बीमारियों को बुलावा देता है।

अगर आटा बच जाए, तो उसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर गाय को खिला देना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दोष खत्म होता है।

बासी आटे की रोटी खाना वास्तु के अनुसार बहुत अशुभ होता है, इसलिए ताजा आटा ही इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: घर में रखें कौन सा जादुई पौधा जिससे दूर होगी पैसों की तंगी आएगी खुशहाली और समृद्धि

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। News1India इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख केवल आपकी जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है।

Exit mobile version