Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
23 दिसंबर को पड़ने जा रही साल की आखिरी अमावस्या

Paush Amavasya 2022: 23 दिसंबर को पड़ने जा रही साल की आखिरी अमावस्या, बन रहा है उत्तम संयोग, इन राशि वालों के लिए है बेहद खास

इस साल 23 दिसंबर 2022 को पौष माह की अमावस्या है। पौष अमावस्या के दिन श्रद्धा पूर्वक पितरों का श्राद्ध कर्म एवं पिंडदान करने से उन्हें इस योनि से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान के साथ पूजा करने से उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बार पौष माह की अमावस्या बहुत शुभ संयोग में पड़ रही है।

23 दिसंबर को पड़ रही पौष अमावस्‍या बेहद खास

हिंदू धर्म में पौष मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को पड़ रही पौष अमावस्‍या बेहद खास है। इस पौष अमावस्‍या को कुछ ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं जो शुभ साबित होंगे। इस पर्व पर श्राद्ध करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है। पौष माह की अमावस्या बहुत शुभ संयोग में पड़ रही है।इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का खास अवसर है।

पूजा विधि कैसे करें..

प्रात:काल यदि संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें नहीं तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। इसके बाद उगते हुए सूर्य को प्रणाम कर अर्घ्य दें। पौष माह की अमावस्या पर पितरों को विशेष रूप से तर्पण एवं श्राद्ध करें। अमावस्या के दिन व्रत करने और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का बहुत पुण्यफल मिलता है। ज्योतिष का मानना है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि या पितृदोष होता है, उन्हें पौष मास की अमावस्या के दिन खाद्य सामग्री, कम्बल, तिल आदि का दान करना चाहिए।

साल की आखिरी अमावस्या

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की अमावस्या साल 2022 की आखिरी अमावस्या है। ये दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी की खास पूजा करने से धन संबंधी सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पंचांग के अनुसार तिथि 22 दिसंबर 2022 शुक्रवार को शाम 07 बजकर 13 मिनट से आरंभ होगी। तो वहीं 23 दिसंबर 2022 को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर पौष माह की अमावस्या तिथि का समापन होगा।

पौष अमावस्‍या पर इन बातों का खासकर ध्यान दें

-पौष अमावस्‍या के दिन मांसाहारी खाने का सेवन करने से बचें।

-नशीली चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

-यदि किसी व्यक्ति का पितृ दोष हो या पितृ ऋण हो तो उसको इस दिन पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। और इस स्थिति पर पितरों को खुश करने के लिए श्राद्ध करना चाहिए।

इन राशि वालों के लिए बेहद खास है पौष अमावस्‍या

कन्या राशि:- पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। चारों ओर सकारात्मक माहौल रहेगा जो आपको आनंदित रखेगा।

कर्क राशि:- पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। रिश्‍ते में मजबूत आएगी, आपसी प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ का बन रहा संजोग।

वृश्चिक राशि:- बेरोजगारों को नौकरी मिलने का योग बन रहा। छात्रों के लिए अच्‍छा दिन रहेगा। मौके मिले उनका जरूर लाभ उठाए।

तुला राशि:- व्‍यापार में रुका हुआ काम बनेगा। धन लाभ होने के योग है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि:- रिश्‍तो में मजबूती आएगी। आपसी प्रेम बढ़ने की आशंका। धन लाभ हो सकता है।

Exit mobile version