रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

भारत की संस्कृति का आह्वान कर रहे ये तीन मंदिर, आस्था के साथ टेक्नोलॉजी का गठजोड़

by Anu Kadyan
अक्टूबर 21, 2022
in धर्म, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में भव्य राम मंदिर

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इसमें 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निर्माण लागत के बारे में कहा कि “कई संशोधनों के बाद हम 1800 करोड़ रुपये के अनुमान तक पहुंच पाए हैं। हालांकि ये बढ़ भी सकता है।” आपको बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

वहीं मंदिर में जनवरी 2024 में मकर संक्राति तक भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने भगवान राम की मूर्ति के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग करने का निर्णय लिया है। राम मंदिर में रामायण काल ​​की कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।


पावागढ़ कालिका माता मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 18 जून को गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के ऊपर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। बता दें कि 500 सालों बाद कालिका माता मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराई गई है। वहीं पावागढ़ पहाड़ी के ऊपर स्थित कालिका माता मंदिर का सालों पुराना इतिहास है। “पंद्रहवीं शताब्दी में पावागढ़ की चढ़ाई के बाद से  मंदिर का शिखर पिछली पांच शताब्दियों से नष्ट हुआ पड़ा था।

लेकिन अब शिखर को एक नए रूप के साथ फिर से तैयार किया गया है। कहा जाता है कि पावागढ़ मंदिर में मां काली का ऐसा स्वरूप पूरे देश में और कहीं नहीं देखने को मिलता है। इस मंदिर में सिर्फ काली मां की आंखों का ही दर्शन होता है। बताया जाता है इस मंदिर को कई सालों पहले मुस्लिम शासक ने खंडित कर दिया था।

कहा जाता है कि पहले 250 सीढ़ियां चढ़ने के बाद माता के दर्शन होते थे। लेकिन मंदिर का नवीनीकरण के बाद लिफ्ट लगा दी गई है। ”पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी। लोग का कहना है कि कम से कम जीवन में एक बार तो माता के दर्शन हो जाएं। आज यहां बढ़ रही सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को आसान कर दिया है। अब बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग, जवान, आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते है।

विंध्याचल का देवी कॉरिडोर

मिर्जापुर जिले के देवी धाम विंध्याचल के कॉरिडोर विकास का कार्य जारी है। विंध्य धाम के इस कॉरिडोर के निर्माण से न सिर्फ देवी धाम को भव्य रूप मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीएम योगी ने विंध्य धाम कॉरिडोर का दौरा कर इसके निर्माण में तेजी के निर्देश दिए।  बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाद माता धाम के विस्तार का कार्य जारी है, कभी संकरी गलियों में रहने वाले मां के दरबार को भव्य रूप दिया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में भक्तों के लिए ये दरबार आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।

ऐसी मान्यता है कि विंध्यवासिनी अपने आप में देवी के नौ रूपों को समाहित किये हुए हैं। यहां अष्टकोणीय दर्शन का महात्म्य है। लिहाजा मंदिर धाम का स्वरूप भी अति भव्य दिखाई देता है। मुख्य सड़क से भव्य प्रवेश द्वार है। तो वहीं पुरातन गली वाले स्वरूप की ओर प्रवेश करेंगे तो लगभग 40 फीट का रास्ता मिलेगा। इस रास्ते से आगे मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर बढेंगे मुख्य तौर पर मंदिर के कुल चार प्रवेश द्वार बनेंगे।

प्रवेश द्वार के बाद परिक्रमा मार्ग होगा। वहीं परिक्रमा मार्ग के ठीक बाद गर्भगृह का मुख्य मंदिर परिसर होगा। मंदिर परिसर में दुकान और भक्तों के मुंडन संस्कार के साथ पूजन के उचित इंतजाम होंगे। साथ ही दिव्यांग भक्तों के लिए रैम्प की व्यवस्था होगी। भविष्य में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं के संकेत बढ़ रहे हैं। अब विंध्य धाम के निर्माण का कार्य तेजी पकड़ रहा है।

ये भी पढ़े-पुलिस ने 20 दिन बाद कब्र से निकाला 14 साल के मासूम शव, पिता की तहरीर पर 7 पर FIR दर्ज

Tags: News1IndiaPM Modithree temples
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post

Uttar Pradesh में ODOP से जुड़े सामानों की रेंज गिफ्ट आइटम की लिस्ट में टॉप पर, जानें क्या है खासियत

PM मोदी ने हिंदुओं के पवित्र धामों के विकास और नई योजनाओं को लेकर की बात, जानें क्या कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist