शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Vastu shastra : घर और दुकानों में नींबू-मिर्च टांगने का क्या है रहस्य, जानिए इसके पीछे की असली वजह

Vastu shastra  के अनुसार नींबू और मिर्च में मौजूद रसायन एक प्रकार के कीटनाशक की तरह काम करते हैं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और मिर्च में केप्साइसिन से निकलने वाले तेज गंध से कीट और मच्छर दूर रहते हैं।

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 25, 2024
in Latest News, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Vastu shastra : हमारे देश में घर, दुकानों और कई स्थानों पर नींबू-मिर्च टांगने का प्रचलन आम है। अक्सर लोग इसे नजर बचाने और सौभाग्य लाने के लिए अपनाते हैं। मान्यता है कि नींबू-मिर्च लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। यह प्रथा व्यापार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन इसके पीछे छिपे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी  हैं। आइए जानते हैं.

क्या है धार्मिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नींबू और हरी मिर्च में देवी लक्ष्मी और अलक्ष्मी का वास होता है। जहां देवी लक्ष्मी धन-समृद्धि की देवी मानी जाती हैं, वहीं अलक्ष्मी को दरिद्रता की प्रतीक माना गया है। जब नींबू-मिर्च का यह ‘ताबीज’ घर या दुकान के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है, तो मान्यता है कि अलक्ष्मी इसे देखकर लौट जाती हैं, और घर में समृद्धि बनी रहती है।

RELATED NEWS

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

अगस्त 18, 2026
Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

जुलाई 2, 2026

Vastu shastra  के अनुसार नींबू और मिर्च में मौजूद रसायन एक प्रकार के कीटनाशक की तरह काम करते हैं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और मिर्च में केप्साइसिन से निकलने वाले तेज गंध से कीट और मच्छर दूर रहते हैं। इस प्रकार, यह एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह कार्य करता है जो घर में स्वच्छता बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि आधुनिक दौर में यह समझना जरूरी है कि कीटनाशकों की जगह अब इस परंपरा का धार्मिक दृष्टिकोण अधिक महत्व रखता है।

नींबू-मिर्च टांगने का सही तरीका

ऐसा माना जाता है कि नींबू-मिर्च को शनिवार के दिन खरीदकर रविवार को टांगना सबसे शुभ होता है। हर सप्ताह इसे बदलकर नया नींबू-मिर्च लगाने से बुरी नजर से बचाव की संभावना अधिक होती है। मान्यता है कि यह उपाय न केवल व्यवसाय में उन्नति लाता है, बल्कि घर के माहौल को भी सकारात्मक बनाए रखता है।

आज भी कायम है यह परंपरा

समय के साथ यह प्रथा एक सांस्कृतिक प्रतीक बन गई है। लोग इसे अंधविश्वास से भी जोड़ते हैं, लेकिन जिनकी मान्यता इसमें है, वे इसे सौभाग्य से जोड़कर अपनाते हैं। नींबू-मिर्च टांगने के पीछे चाहे जो भी वजह हो, यह प्रथा आज भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा बनी हुई है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: vastu shastra
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

Hindu Rituals: भूमि पूजन के समय इन चीजों को रखने के पीछे क्या है धार्मिक मान्यता और महत्व

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Hindu Rituals: जब भी कोई व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाने की शुरुआत करता है, तो सबसे पहले भूमि पूजन...

Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि यहां मां अन्नपूर्णा...

Vastu Shastra: क्या फिटकरी रखने से बढ़ सकती है घर की सकारात्मक ऊर्जा ? जानिए क्या हैं वास्तु शास्त्र

Vastu Shastra: क्या फिटकरी रखने से बढ़ सकती है घर की सकारात्मक ऊर्जा ? जानिए क्या हैं वास्तु शास्त्र

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2026

Vastu Shastra: घर सिर्फ रहने की जगह नहीं होता, बल्कि वहां का माहौल हमारे मन और जीवन पर भी असर...

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

Vastu Tips : किचन की छोटी सी गलतीयां बनती बड़ी परेशानियां, जानिए रसोई के कुछ वास्तु उपाय

by Sadaf Farooqui
मई 26, 2025

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू पर असर डालता है, खासतौर से घर की रसोई यानी किचन...

Vastu Shastra: आपके घर के मुख्य द्वार से प्रभावित होता है आपका भाग्य ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Shastra: आपके घर के मुख्य द्वार से प्रभावित होता है आपका भाग्य ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2025

Vastu Shastra: हर इंसान चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, तरक्की और दौलत बनी रहे। लेकिन बहुत बार हम ये...

Next Post
Train Derail in Saharanpur

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

Noida

Noida: नशे के नेक्सस पर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्रहार, 700 ठिकानों पर छापेमारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In